सोनाली झा
रेखा को करियर की शुरुआत में मोटापे और सांवले रंग की वजह से ताने सुनने पड़े थे।
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने अपने शुरुआती दिनों में काफी अपमान झेला था।
रेखा को जंक फूड और चॉकलेट खाने का शौक था, जिसे उन्होंने अपने मोटापे की वजह बताया था।
वजन कम करने के लिए रेखा ने करीब ढाई साल तक अपनी डाइट पर सख्ती से काम किया।
रेखा ने वजन घटाने के दौरान इलायची वाला दूध और पॉपकॉर्न खाकर गुजारा किया था।
रेखा ने बाद में माना था कि उस समय उन्हें सख्त डाइटिंग के सेहत पर पड़ने वाले असर की पूरी जानकारी नहीं थी।
फिल्म 'दो अंजाने' को रेखा के बदले हुए लुक और करियर के अहम पड़ावों में गिना जाता है।
फिल्म 'घर' में रेखा का नया अंदाज दर्शकों को देखने को मिला और उनके अभिनय की सराहना हुई।
अमिताभ बच्चन ने भी रेखा के स्टाइल और ग्लैमरस लुक को निखारने में मदद की थी।