सिर्फ पटाखे और दीये नहीं, K3G से वास्तव तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों के दिवाली सीन आज भी हैं यादगार
Bollywood Diwali Scenes: दिवाली सिर्फ रोशनी और पटाखों का त्योहार नहीं, बल्कि बॉलीवुड ने इसे मां-बेटे के प्यार, परिवार के मिलन, रोमांस और अकेलेपन जैसी भावनाओं से भी जोड़ा है।
इन फिल्मों के दिवाली सीन आज भी हैं यादगार(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
शाहरुख खान की घर वापसी और जया बच्चन का आरती की थाली लेकर दरवाजे पर पहुंचना फिल्म कभी खुशी कभी गम का सबसे यादगार दिवाली सीन है। मां और बेटे के इस भावुक मिलन ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म मोहब्बतें में दिवाली का जश्न प्यार और आजादी का प्रतीक बनकर सामने आया। 'पैरों में बंधन है' गाने ने इस सीक्वेंस को और खास बना दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन में दिवाली की खुशियां परिवार के नए सदस्य के आने के साथ दोगुनी हो जाती हैं। 'धिकताना' गाने ने इस जश्न को यादगार बना दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
जहां बाकी फिल्मों में दिवाली खुशियों का प्रतीक है, वहीं संजय दत्त की 'वास्तव' में दिवाली का यह सीन बिल्कुल अलग नजर आता है। 'पचास तोला' वाला डायलॉग आज भी दर्शकों को याद है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
कमल हासन और तब्बू की कॉमेडी फिल्म चाची 420 में पटाखों से जुड़ा एक हादसा कहानी को दिलचस्प मोड़ देता है। फिल्म में दिवाली का हल्का-फुल्का और पारिवारिक अंदाज देखने को मिलता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
आमिर खान की फिल्म तारें जमीन पर में दिवाली का जिक्र एक इमोशनल अंदाज में आता है। जहां पूरा परिवार त्योहार मना रहा होता है, वहीं इशान की अकेलेपन की भावना दर्शकों को भावुक कर देती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)