रणबीर कपूर की 'रामायण' देखने के लिए अमित शाह ने निकाला समय, पोती की इस जिद के आगे मानी हार

Ranbir Kapoor Ramayana: गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पोती की जिद पर थिएटर में रणबीर कपूर की 'रामायण' देखी। निर्माता नमित मल्होत्रा के मुताबिक, उन्हें फिल्म काफी पसंद आई और उन्होंने इसे खूब एंजॉय किया।
Amit Shah Watched Ranbir Kapoor Film Ramayana
साई पल्लवी, रणबीर कपूर और अमित शाह(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पोती के साथ थिएटर में फिल्म 'रामायण' देखी।

  • अमित शाह की पोती ने उनसे फिल्म देखने की जिद की थी।

  • निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि गृह मंत्री को फिल्म काफी पसंद आई।

Amit Shah Watched Ranbir Kapoor Film Ramayana: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ कई जानी-मानी हस्तियों की भी सराहना मिल रही है। अब इस लिस्ट में देश के गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी जुड़ गया है।

अमित शाह ने अपनी पोती के साथ थिएटर में जाकर फिल्म देखी। उन्होंने अपनी पोती की जिद पर यह फिल्म देखने का फैसला किया था। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में गृह मंत्री के इस अनुभव और उनके रिएक्शन के बारे में बताया है। फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि अमित शाह ने खुद थिएटर में जाकर फिल्म देखी थी। नमित ने बताया कि गृह मंत्री को फिल्म काफी पसंद आई और उन्होंने इसे देखकर अच्छा समय बिताया।

अमित शाह ने रामायण की टीम को दी थी बधाई

बता दें कि 26 नवंबर को फिल्म रामायण के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अमित शाह और फिल्म की टीम की मुलाकात की तस्वीरें साझा की गई थीं। इस मुलाकात में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा शामिल हुए थे। इस दौरान अमित शाह ने फिल्म की पूरी टीम की सराहना की थी। साथ ही दुनियाभर में फिल्म को मिल रही सफलता के लिए सभी को बधाई भी दी थी। मेकर्स ने गृह मंत्री से मुलाकात को अपने लिए सम्मान की बात बताया था।

Amit Shah Watched Ranbir Kapoor Film Ramayana
Javed Akhtar Love Story: शबाना आजमी को देखते ही दिल हार बैठे थे जावेद अख्तर, जानें कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

अमित शाह ने रामायण की टीम को दी थी बधाई

बता दें कि 26 नवंबर को फिल्म 'रामायण' के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अमित शाह और फिल्म की टीम की मुलाकात की तस्वीरें साझा की गई थीं। इस मुलाकात में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा शामिल हुए थे। इस दौरान अमित शाह ने फिल्म की पूरी टीम की सराहना की थी। साथ ही दुनियाभर में फिल्म को मिल रही सफलता के लिए सभी को बधाई भी दी थी। मेकर्स ने गृह मंत्री से मुलाकात को अपने लिए सम्मान की बात बताया था।