अमित शाह से मिली रामायण की टीम, बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

Ramayana Box Office Collection Day 21: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 21वें दिन दुनियाभर में 1,755.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।
Ramayana Team Meets Amit Shah
टीम रामायण और अमित शाह(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रामायण की टीम ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

  • 21वें दिन फिल्म ने कमाए 9.50 करोड़ रुपये, पुष्पा 2 को पछाड़ा

  • 1,755.50 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ चौथे स्थान पर पहुंची फिल्म

Ramayana Team Meets Amit Shah: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए नजर आ रही है। बुधवार को फिल्म ने एक और नया इतिहास रच दिया है और रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लगातार ऑडियंस के द्वारा पसंद किया जा रहा है।

बुधवार को रामायण फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने बुधवार को वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर पुष्पा 2 को पछाड़ दिया है। जिसके चलते रामायण दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म्स की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

गृहमंत्री अमित शाह के साथ की मुलाकात

हाल ही में फिल्म रामायण की टीम ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की है। इस मुलाकात में एक्टर रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी मौजूद रहे थे। गृहमंत्री अमित शाह और टीम रामायण दोनों ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकाता की फोटोज शेयर की है।

21वें दिन की 9.50 करोड़ रुपये की कमाई

फिल्म की टीम की ओर से शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म रामायण ने 21वें दिन देशभर में 15,700 शो में कुल 9.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है। इस दौरान हर शो की औसत कमाई 6,051 रुपये रही।

भाषा के आधार पर कमाई की बात करें तो हिंदी में 13,463 शो से 6.65 करोड़ रुपये, मलयालम में 811 शो से 1.10 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 448 शो से 75 लाख रुपये, तमिल में 565 शो से 70 लाख रुपये और तेलुगु में 413 शो से 30 लाख रुपये की कमाई हुई। इन आंकड़ों के साथ फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 982.45 करोड़ रुपये और टोटल ग्रॉस कलेक्शन 1,173.50 करोड़ रुपये हो गया है।

Ramayana Team Meets Amit Shah
भाभी श्रीमा के बर्थडे पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने परिवार के साथ मनाया जश्न, बेटी आराध्या भी आयी नजर

विदेशों में भी रामायण ने किया कमाल

विदेशी बाजारों में भी फिल्म रामायण का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। फिल्म ने 21वें दिन ओवरसीज मार्केट में 6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसकी कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 582 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,755.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, पुष्पा 2 का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,742 करोड़ रुपये बताया गया है। इस तरह फिल्म रामायण ने पुष्पा 2 को पछाड़ दिया है।

दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 भारतीय फिल्में

  • दंगल - 2,070 करोड़ रुपये

  • धुरंधर 2 - 1,813 करोड़ रुपये

  • बाहुबली 2 - 1,788 करोड़ रुपये

  • रामायण - 1,755.50 करोड़ रुपये

  • पुष्पा 2 - 1,742 करोड़ रुपये