-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Amit Shah Praised The Sabarmati Report Said Will Consider Making The Film Tax Free In Goa
अमित शाह ने की द साबरमती रिपोर्ट की तारीफ, बोलें- फिल्म को गोवा में टैक्स-फ्री करने का करेंगे विचार
- Written By: अदिति भंडारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने द साबरमती रिपोर्ट की टीम से मुलाकात की और सच्चाई को बयान करने के उनके साहस के लिए उन्हें बधाई भी दी। साथ ही कहा-इसे गोवा में टैक्स-फ्री करने पर विचार कर रहा हूं।

अमित शाह ने की द साबरमती रिपोर्ट की तारीफ (_सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की स्टार कास्ट से मुलाकात की थी। यह फिल्म 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने की घटना पर आधारित है। इस घटना में अयोध्या से लौट रहे कम से कम 59 हिंदू श्रद्धालु जलकर मर गए थे, जिसके कारण बाद में राज्य में दंगे भड़क गए थे।
अमित शाह की एकता आर कपूर, विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और अन्य लोगों के साथ बातचीत की तस्वीर शेयर की गई। साथ ही पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि अमित शाह ने द साबरमती रिपोर्ट की टीम से मुलाकात की और सच्चाई को बयान करने के उनके साहस के लिए उन्हें बधाई भी दी। यह फिल्म झूठ और भ्रामक तथ्यों को उजागर करती है और उस सच्चाई को सामने लाती है जिसे राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए लंबे समय तक दबाया गया था। #साबरमती रिपोर्ट। साबरमती रिपोर्ट के लिए राजनीतिक समर्थन गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत हाल ही में गोवा में चल रहे 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
मुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
Amit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
नवभारत संपादकीय: मोहन भागवत का संदेश, Gen-Z को राष्ट्रविरोधी नहीं मान सकते, नेतृत्व पर भी दी सीख
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी की प्रशंसा
गुरुवार को फिल्म देखने के बाद, उन्होंने निर्माता महावीर जैन द्वारा फोन कॉल के माध्यम से एकता आर कपूर और साबरमती रिपोर्ट की पूरी टीम को शुभकामनाएं भेजीं। एकता कपूर से बात करते हुए सीएम ने कहा कि मुझे फिल्म बहुत पसंद आई…यह बेहद अच्छी है। आपने फिल्म को सही तरीके से पेश किया है। बहुत-बहुत बधाई।
मुख्यमंत्री अमित शाह ने एनआई से कहा कि इस फिल्म को देखने के बाद, मैं इसे गोवा में टैक्स-फ्री करने पर विचार कर रहा हूं। हम कुछ दिनों में इस निर्णय को लागू करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बहुत कम फिल्म निर्माता वास्तविक तथ्यों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। मैं निर्माता और अभिनेताओं को उनके सराहनीय काम के लिए बधाई देता हूं।
योगी आदित्यनाथ भी हुए स्क्रीनिंग में शामिल
इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में कलाकारों के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और फिल्म और इसके मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी की प्रशंसा भी की थी।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
योगी ने कहा कि विक्रांत मैसी और उनकी टीम ने सराहनीय प्रयास किया है। मैं उत्तर प्रदेश की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। देश के लोगों को समाज में वैमनस्य पैदा करने के प्रयासों के बारे में सच्चाई जानने का अधिकार है। हम इस फिल्म को और अधिक बढ़ावा देने के लिए राज्य में इसे टैक्स-फ्री करेंगे।
फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। धीरज सरना द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा निर्मित, द साबरमती रिपोर्ट गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है।
Amit shah praised the sabarmati report said will consider making the film tax free in goa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














