सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी पर क्यों भड़के अमाल? बोले- सलमान सर को भी पता चलने दो...

Amaal Mallik Controversy: फिल्म 'हीरो' के 11 साल पूरे होने पर सलमान खान फिल्म्स ने एक पोस्ट शेयर किया। इसमें गाना बनाने वाले अमाल मलिक को क्रेडिट न देने पर म्यूजिक कंपोजर का गुस्सा फूट पड़ा।
Amaal Mallik Controversy
अमाल मलिक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Khan Production Controversy: बॉलीवुड में अक्सर कलाकारों और तकनीशियनों के काम को उचित सम्मान और क्रेडिट देने को लेकर बहस छिड़ती रहती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां फेमस संगीतकार और सिंगर अमाल मलिक अपनी नाराजगी छुपा नहीं सके। दरअसल मामला साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' से जुड़ा हुआ है।

इस फिल्म को 11 साल पूरे होने के मौके पर सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' (SKF) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक जश्न मनाने वाला पोस्ट शेयर किया। लेकिन इस पोस्ट में क्रेडिट न मिलने से नाराज संगीतकार ने सार्वजनिक तौर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

अमाल मलिक ने प्रोडक्शन टीम पर लगाया लापरवाही का आतरोप

शेयर किए गए इस वीडियो में फिल्म के बेहद पॉपुलर सॉन्ग 'मैं हूं हीरो तेरा' की क्लिप लगाई गई थी। इस वीडियो में खुद सलमान खान परफॉर्म करते और गाने की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे थे।

हालांकि, मेकर्स से एक बड़ी चूक हो गई। इस पोस्ट के कैप्शन में गाने में म्यूजिक कंपोजर और शब्दों को पिरोने वाले गीतकार का नाम ही गायब था। एक ऐसे गाने के लिए जिसने फिल्म को एक अलग पहचान दी, उसके सर्जकों को नजरअंदाज किया जाना अमाल मलिक को बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने फौरन इस पर नाराजगी जताई।

अमाल मलिक ने मेकर्स को दी पेज हटाने की सलाह

अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अमाल मलिक ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सीधे प्रोडक्शन हाउस की सोशल मीडिया टीम को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया संभालने वालों की हिम्मत देखकर उन्हें हंसी आ रही है कि इतने बड़े गाने के सिंगर और कंपोजर का नाम ही छोड़ दिया गया।

संगीतकार ने साफ शब्दों में कहा कि किसी गाने को बनाने में कलाकारों का खून, पसीना और भावनाएं जुड़ी होती हैं। ऐसे में उन्हें बिना सम्मान दिए जश्न मनाना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने टीम को बेसिक चीजें सीखने या फिर पेज डिलीट करने तक की कड़ा रुख अपनाते हुए एडवाइज दी।

Amaal Mallik Controversy
Bigg Boss 20 Years: 20 साल के सफर में बिग बॉस का हिस्सा बने सलमान खान, उनके बिना अधूरा लगता है वीकेंड का वार

लास्ट में सुधारी गई गलती

अमाल मलिक अपनी बात यहीं पर खत्म नहीं की। उन्होंने टिप्पणी में यह भी साफ लिखा कि उनके इस कमेंट को डिलीट न किया जाए, ताकि यह बात खुद सलमान खान के संज्ञान में भी आ सके और उन्हें पता चले कि उनकी टीम से कितनी बड़ी चूक हुई है।

अमाल मलिक के इस सख्त रुख और फैंस के सपोर्ट के बाद सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस को अपनी गलती का एहसास हुआ। इसके बाद फौरन पोस्ट के कैप्शन को संपादित किया गया और अमाल मलिक तथा गीतकार कुमार का नाम इसमें जोड़ा गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com