अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस में मचाया धमाल, 15वें दिन 1500 करोड़ का आकंड़ा पार
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, यह भारतीय फिल्मों में सबसे तेज़ रिकॉर्ड है। फिल्म ने भारत और विदेशों में शानदार प्रदर्शन किया है।
- Written By: अदिति भंडारी
Updated On:
Dec 20, 2024 | 12:23 AM
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस में मचाया धमाल, 15वें दिन 1500 करोड़ का आकंड़ा पार (सौ.सोशल मीडिया)
मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और यह इस आंकड़े तक सबसे जल्दी पहुंचने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। निर्माताओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
भारत की बात करे तो पुष्पा 2 ने वीकेंड पर ही नहीं, बल्कि वीकडेज में भी अपना कमाल दिखाया है। शुरुआती आकडों की बात करे तो फिल्म ने 15वें दिन 12.6 करोड़ की कमाई की है। दिन के अंत तक इसका टोटल कलेक्शन 20.55 करोड़ का हुआ। फिल्म के कलेक्शन में गिरावट भी देखने मिल रही है। इसके गुरुवार के कलेक्शन में बुधवार की अपेक्षा 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। हालांकि गिरावट के बाद भी फिल्म ने बाकी फिल्म से ज्यादा कमाई कर ली है। अब फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 985.55 करोड़ का हो गया है।
कंपनी के फिल्म निर्माता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘‘व्यावसायिक सिनेमा की नई परिभाषा। बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा गया। ‘पुष्पा-2 द रूल’ ने दुनिया भर में 1508 करोड़ रुपये कमाकर सबसे तेजी से यह आंकड़ा पार करने वाली भारतीय फिल्म का सम्मान हासिल किया।”
ऐसे में अब फिल्म बाहुबली 2 और दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने पर है। क्योंकि बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1790 करोड़ और दंगल ने 2070 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा 2: द रूल’ एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।
सुपर हिट तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ 2021 में आई थी और इसका सीक्वल ‘पुष्पा 2′ पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी हैं तथा इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, बांग्ला एवं मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। वहीं अब मेकर्स के बीच इसके तीसरे पार्ट को लेकर भी बातचीत हो रही है, जिसका नाम पुष्पा 3: द रैंपेज होगा।
पुष्पा 2: द रूल की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पुष्पा: द राइज खत्म हुई थी। जिसमें पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन ने खुद को अवैध चंदन के कारोबार में एक भयंकर व्यक्ति के रूप में स्थापित किया। गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने के बावजूद, पुष्पा सिद्धांतों का आदमी बना हुआ है। वह अपनी पत्नी श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना का सभी से ज्यादा सम्मान करता है और अपने परिवार और प्रियजनों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
फिल्म इंस्पेक्टर शेखावत यानी फहाद फासिल और उसके प्रभुत्व को चुनौती देने वाले अन्य प्रतिद्वंद्वियों से उभरते खतरे से निपटते हुए अपने साम्राज्य का विस्तार करने के उसके प्रयासों को दर्शाती है। पुष्पा की शक्ति बढ़ने के साथ-साथ दांव ऊंचे होते हैं, लेकिन रास्ते में उठने वाले व्यक्तिगत और पेशेवर संघर्षों से उसकी यात्रा जटिल हो जाती है।
Allu arjuns pushpa 2 rocks box office crosses 1500 crore mark on 15th day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 20, 2024 | 12:23 AM
