अल्लू अर्जुन की गॉड ऑफ वॉर का ऐलान! कार्तिकेय पर आधारित होगी फिल्म, जानें क्या है कहानी

पुष्पा 2 की सफलता के बाद पुष्पा 3 का इंतजार दर्शन कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच अल्लू अर्जुन की एक नई फिल्म की जानकारी सामने आई है। वह अपने फेवरेट डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ चौथी बार काम करने जा रहे हैं।
Allu Arjun New movie with Trivikram Srinivas
पुष्पा 2 के गॉड ऑफ वॉर में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन, जानिए क्या है फिल्म की कहानी
Published on
Updated on

मुंबई: अल्लू अर्जुन की नई फिल्म का नाम गॉड ऑफ वॉर हो सकता है। अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में कौन सी अभिनेत्री नजर आएंगी इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह फिल्म भगवान शिव और पार्वती के बेटे कार्तिकेय की कहानी पर आधारित होने वाली है और इस फिल्म में वह अपने फेवरेट डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ चौथी बार काम करने जा रहे हैं। यह एक माइथोलॉजिकल फिल्म होगी।

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म का टाइटल अभी कंफर्म नहीं हुआ है इस एक्टर की 28वी फिल्म यानी AA28 कहा जा रहा है। अल्लू अर्जुन की यह अपकमिंग फिल्म त्रिविक्रम के साथ चौथी फिल्म होगी। इससे पहले इस जोड़ी ने तीन हिट फिल्में दी है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म सामाजिक पौराणिक फेंटेसी फिल्म होगी। इसमें भगवान शिव और पार्वती के पुत्र भगवान मुरुगा यानी कार्तिकेय की कहानी को दिखाया जाएगा। इसमें भगवान शिव और कार्तिकेय के पुनर्मिलन को दिखाए जाने की बात कही गई है।

अल्लू अर्जुन की यह फिल्म भी एक पैन इंडिया फिल्म होगी और इसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्माण तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम भाषा में किया जाने वाला है। अल्लू अर्जुन की अगर बात करें तो वह इस समय फिल्म पुष्पा 2 की सफलता का जश्न मना रहे हैं। जिसने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया है। और वह दुनिया की सबसे अधिक देखी जाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है।

अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की फिल्में

- जुलाई (2012) - यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अल्लू अर्जुन और इलियाना डिक्रूज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई।

- सन ऑफ सत्यमूर्ति (2015) - यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें अल्लू अर्जुन, सामंथा अक्किनेनी और नित्या मेनन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई।

- अला वैकुंठपुरमलो (2020) - यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें अल्लू अर्जुन, पूजा हेगड़े और तब्बू ने मुख्य भूमिकाएं निभाई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com