अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने पूरे किए शादी के 15 साल, सोशल मीडिया पर मिली ढेरों बधाइयां
Allu Arjun Love Story: अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने शादी की 15वीं सालगिरह खास अंदाज में मनाई। स्नेहा ने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर भावुक पोस्ट लिखा।
- Written By: सोनाली झा
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी (फोटो-सोशल मीडिया)
Allu Arjun And Sneha Reddy Anniversary: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी की जोड़ी फैंस के बीच हमेशा से बेहद लोकप्रिय रही है। दोनों की केमिस्ट्री और उनकी पारिवारिक जिंदगी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती रहती है। अब अपनी शादी की 15वीं सालगिरह के मौके पर यह कपल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
इस खास अवसर पर स्नेहा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति अल्लू अर्जुन के साथ कई खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे का हाथ थामे कपल पोज देते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में उनकी बॉन्डिंग और प्यार साफ झलकता है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
परिवार के साथ मनाया खास दिन
स्नेहा द्वारा साझा की गई तस्वीरों में एक फोटो ऐसी भी है जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। इस तस्वीर में उनके दोनों बच्चे भी मौजूद हैं और सभी मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए स्नेहा ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि 15 साल बाद हमने प्यार से भरी एक खूबसूरत जिंदगी बनाई है। एक ऐसा परिवार जो मेरे लिए सब कुछ है और एक ऐसा घर जो खुशियों से भरा है। हमारे दो प्यारे बच्चे, हमारे दो पालतू डॉगी और अनगिनत यादें, जीवन के हर अध्याय में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। हैप्पी एनिवर्सरी।
सम्बंधित ख़बरें
सत्या आज रिलीज होती तो भी ब्लॉकबस्टर होती, Manoj Bajpayee ने बताया कैसे फिल्म ने बदल दी हिंदी सिनेमा की दिशा
Varun Dhawan के करियर की सबसे बड़ी गलती, 400 करोड़ की फिल्म छोड़ने पर किया अफसोस
Dhurandhar 2 ने रचा नया रिकॉर्ड, ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बावजूद सिनेमाघरों में जुट रही दर्शकों की भीड़
Shraddha Kapoor New Movies: स्त्री 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा श्रद्धा का राज? इन फिल्मों पर टिकी सबकी निगाहें
अल्लू अर्जुन ने भी जताया प्यार
स्नेहा के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने भी जमकर प्यार लुटाया और इस जोड़ी को शादी की सालगिरह की बधाई दी। वहीं अल्लू अर्जुन ने भी अपनी पत्नी के लिए इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने स्नेहा के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि शादी की सालगिरह मुबारक हो, क्यूटी। 15 साल का यह सफर साथ में कब गुजर गया, पता ही नहीं चला। आपके बिना यह सफर इतना आसान नहीं होता। उनका यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने कपल को ढेरों शुभकामनाएं दीं।
फिल्मी कहानी जैसी है लव स्टोरी
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात अमेरिका में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। पहली ही नजर में अल्लू अर्जुन स्नेहा की सादगी और खूबसूरती से प्रभावित हो गए थे। हालांकि उस समय वह उनका नंबर नहीं ले पाए, लेकिन बाद में किसी तरह उनका संपर्क मिला और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
