कान्स में आलिया भट्ट के सादगी भरे अवतार ने जीता दिल, फैंस बोले- बिना जूलरी भी है हीरे सी चमक

कान्स फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का विदाउट ज्वेलरी लुक वायरल हो रहा है। तस्वीर देखकर फैंस आलिया भट्ट की तारीफ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि बिना ज्वेलरी भी वह हीरे सी चमक रही हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट का लुक देख हैरान हुए फैंस
कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट का लुक देख हैरान हुए फैंस
Published on: 
Updated on: 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले लिया है। कान्स से उनकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में वह कान्स के रेड कार्पेट पर पेस्टल कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। आलिया भट्ट रेड कार्पेट पर बिना ज्वेलरी वाले लुक में नजर आई हैं। लेकिन फैंस उनकी तारीफ में कह रहे हैं कि बिना ज्वेलरी के भी वह हीरे सी चमक रही हैं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए तमाम बॉलीवुड सितारों की तरह आलिया भट्ट भी समारोह में पहुंच चुकी हैं और उन्होंने रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखा दिया है। आलिया भट्ट के लिए यह पहला मौका है जब वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। लेकिन पहली बार में ही उन्होंने अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं वह बिना ज्वेलरी वाले लुक में भी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

खुद आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कान्स फिल्म फेस्टिवल की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें आलिया भट्ट ने अपना चेहरा हाथ वाले पंखे से आधा छिपा रखा है। वहीं दूसरी तरफ रेड कार्पेट से भी उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के दौरान वह पेस्टल कलर के गाउन में अलग-अलग तरह की पोज देते हुए नजर आई हैं। आलिया भट्ट का न्यूड मेकअप भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आलिया भट्ट के फैंस उनकी तस्वीर को देखकर उन्हें ब्यूटी क्वीन बता रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com