आलिया भट्ट ने ननद रिद्धिमा को कहा घर की सबसे बड़ी 'चुगलखोर', खोल दी सारी पोल

Alia Bhatt: आलिया भट्ट अपनी ननद रिद्धिमा संग काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वहीं, आलिया ने खुलासा किया है कि उनकी ननद रिद्धिमा कपूर रणबीर कपूर से भी बड़ी गॉसिप क्वीन हैं।
Alia Bhatt called sister-in-law Riddhima the biggest gossiper of the house revealed the whole truth
आलिया भट्ट ने ननद रिद्धिमा को कहा घर की सबसे बड़ी 'चुगलखोर' (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

मुंबई: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में रिद्धिमा ने रियलिटी सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ सीजन 3 से स्क्रीन पर डेब्यू किया। शो के प्रमोशन के दौरान आलिया ने अपनी ननद पर खूब प्यार लुटाया। साथ ही आलिया ने इस दौरान रिद्धिमा को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए। आलिया ने बताया उनकी ननद 'गॉसिप बम' छोड़ने में उनके पति रणबीर से भी आगे हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने उन्हें राहा की 'सबसे एंटरटेनिंग बुआ' भी बताया।

गॉसिप क्वीन है आलिया की ननद

गलाट्टा इंडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में रिद्धिमा कपूर साहनी को आलिया भट्ट से एक मैसेज मिला। आलिया कहती हैं उन्हें रिद्धिमा पर खूब गर्व है। वो कहती हैं, रिद्धिमा हमेशा 'शानदार' रही हैं। आलिया ने इसी दौरान खुलासा किया उनकी ननद रिद्धिमा गॉसिप क्वीन थीं। वो इस मामले में अपने भाई भाई रणबीर कपूर से भी ज्यादा आगे थीं। आलिया ने कहा, 'इस दुनिया में अगर कोई है, जिसके पास सारी खबरें हैं, तो वो रिद्धिमा है। वो लापरवाही में गॉसिपिंग बम गिरा देती हैं और आमतौर पर ये सब सच होता है। इसलिए वो हम सभी से काफी आगे हैं, बल्कि अपने भाई रणबीर से भी आगे।'

राहा की सबसे एंटरटेनिंग बुआ

आलिया ने शो के प्रमोशन में अपनी बेटी राहा और रिद्धिमा के रिश्तों पर भी बात की। उन्होंने कहा, “सबसे एंटरटेनिंग, शानदार बुआ जिन्होंने राहा को बहुत कुछ सिखाया।" इसके आगे आलिया ने अपनी ननद को 'ननद' ना कहते हुए बहन कहा और बोलीं कि उनको पाकर बहुत ही ग्रेटफुल हैं। आलिया भट्ट के इस मैसेज पर रिद्धिमा ने रिएक्शन देते हुई एक-दूसरे के साथ अपने कंफर्ट पर बात की। यह भी देखें-ऐश्वर्या राय के कजिन की पार्टी में क्यों नहीं दिखे अभिषेक बच्चन? हो गया खुलासा, जानें वजह

आलिया करती हैं कपूर परिवार से जुड़ने की कोशिश

रिद्धिमा ने बताया कि आलिया कपूर परिवार से जुड़ने की काफी कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा कि उनका बॉन्ड बहुत ही 'नेचुरल' है। बता दें कि फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। रिद्धिमा के अलावा इस शो में कल्याणी साहा चावला और शालिनी पासी जैसे नए चेहरे भी शामिल होने वाले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com