-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Akshay Kumar Saif Ali Khan Reunite After 17 Years In Priyadarshan Action Thriller
17 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, एक्शन थ्रिलर फिल्म में मचेगा धमाल
- Written By: स्नेहा मौर्या
सैफ अली खान और अक्षय कुमार अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। वहीं अब 17 साल बाद दोनों एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट से ना सिर्फ पुरानी यादें ताजा होंगी, बल्कि यह जोड़ी एक नए अवतार में दिखाई देगी।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दो दमदार अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। 90 और 2000 के दशक में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’, ‘टशन’ जैसी करीब 6 फिल्मों में साथ काम कर चुके ये दोनों सितारे अब 17 साल के लंबे गैप के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जोड़ी दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन की अगली फिल्म में नजर आएगी, जो एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर होगी।
दरअसल, प्रियदर्शन, जिन्होंने अक्षय को ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों के जरिए कॉमेडी किंग बना दिया था, अब उनके साथ एक गंभीर और इंटेंस जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई फिल्म 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की हिंदी रीमेक होगी। इस ओरिजिनल फिल्म में साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी।
मुख्य भूमिका में दिखेंगे कलाकार
दिलचस्प बात यह है कि इस बार फिल्म में सैफ अली खान मुख्य हीरो की भूमिका निभाएंगे, जबकि अक्षय कुमार एक नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। हालांकि, इससे पहले भी सैफ अली खान ने ‘तानाजी’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर सबको चौंकाया है, लेकिन इस बार वे एक संवेदनशील और ईमानदार किरदार निभाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नए अवतार में दिखेगी दोनों की जोड़ी
फिल्म को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी शूटिंग अगस्त 2025 से शुरू की जाएगी और फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है। अक्षय और सैफ की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। इस प्रोजेक्ट से न केवल पुरानी यादें ताजा होंगी बल्कि यह जोड़ी एक नए अवतार में फैंस को चौंकाने के लिए तैयार है।
आपको बता दें, हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जो बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल भी मचा रही है। इस फिल्म में आर माधवन के अलावा अनन्या पांडे भी नजर आई हैं। हालांकि, इस फिल्म का टक्कर सनी देओल की जाट फिल्म से हुआ है।
Akshay kumar saif ali khan reunite after 17 years in priyadarshan action thriller
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMआंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के लिए सोरेन सरकार ने बढ़ाया हाथ, धरना स्थल पहुंचे SDO जयपाल सिंह
Aug 05, 2026 | 04:11 PMग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; झुग्गियों में दी दबिश
Aug 05, 2026 | 04:06 PMअंतरिक्ष में बड़ा हादसा! आज चंद्रमा से टकराया 4 हजार किलो वजनी SpaceX Rocket का टुकड़ा
Aug 05, 2026 | 04:06 PMPM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में नया मोड़, नाबालिग के खिलाफ शिकायत वापस; शिकायतकर्ता ने बदला फैसला
Aug 05, 2026 | 04:02 PMUBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














