Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अक्षय कुमार की नई मूवी ‘स्काई फोर्स’ का गांधी-शास्त्री जयंती के दिन ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

  • By संदीप पांडे
Updated On: Oct 02, 2023 | 12:02 PM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जहां एक तरफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) को लेकर सुर्खियों में बने हैं। वहीं आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर अक्षय कुमार की एक नई फिल्म का ऐलान हुआ है। उनकी इस अपकमिंग फिल्म का नाम ‘स्काई फोर्स’ (Sky Force) है। फिल्म के ऐलान के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। फिल्म की कहानी भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले पर बेस्ड एक सच्ची कहानी है।

एक्टर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का इंट्रो वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है – जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान। ‘स्काई फोर्स’ की अविश्वसनीय कहानी की घोषणा करने के लिए आज से बेहतर कोई दिन नहीं है। भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की हमारी अनकही कहानी। कृपया इसे प्यार दें। जय हिंद, जय भारत जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान द्वारा प्रस्तुत, ‘स्काई फोर्स’ 2 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में उड़ान भरेगी।”

2 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज 

बता दें कि संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और अमर कौशिक मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म 2 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्टर अक्षय कुमार इस फिल्म के अलावा ‘मिशन रानीगंज’ में भी नजर आएंगे। टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मिशन राजीगंज’ में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में नजर आएंगी।

‘मिशन रानीगंज’ में भी आएंगे नजर  

फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा के अलावा कुमुद मिश्रा, दिब्येंदु भट्टाचार्य, पवन मल्होत्रा, मुकेश भट्ट, अक्षय वर्मा, इश्तियाक खान, दिनेश लांबा और वीरेंद्र सक्सेना भी अपने अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

Akshay kumar new film sky force announced

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 02, 2023 | 12:02 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

अक्षय कुमार से शादी के बाद ट्विंकल खन्ना ने क्यों नहीं बदला सरनेम? जवाब सुन कर रह जाएंगे दंग

2

‘धुरंधर’ ने उड़ा दिए अक्षय कुमार के होश, तारीफ में लिखा ऐसा पोस्ट कि फैंस भी रह गए हैरान

3

अक्षय कुमार से ऋतिक रोशन तक, करोड़ों में बनीं ये 10 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर निकलीं सुपर फ्लॉप

4

जब अक्षय कुमार पर फेंके गए 100 अंडे, फिर भी नहीं कहा ‘कट, कोरियोग्राफर ने अब खोले शूटिंग के राज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.