Akshay Kumar Bhojpuri Movie: अक्षय कुमार को भोजपुरी फिल्मों का ऑफर, अक्षरा बोलीं- हमारे यहां आइए जलवा दिखाइए

Akshay Kumar invited by Akshara Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अक्षय कुमार के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की।
Akshay Kumar invited by Bhojpuri actress for Bhojpuri film industry
अक्षय कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akshay Kumar Bhojpuri debut: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की एक्टिंग के दीवाने देश ही नहीं दुनिया तक फैले हुए है। अक्षय कुमार की एक्टिंग और पॉपुलैरिटी के कारण आज फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। वहीं इसी कड़ी में बॉलीवुड नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की मशहूर कलाकार ने भी ने खुद अक्षय के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है।

दरअसल ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अक्षय कुमार के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर कंटेंट क्रिएटर तक अक्षरा की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक अक्षय कुमार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।

अक्षरा सिंह ने दिया अक्षय कुमार को ऑफर

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। वीडियो की शुरुआत में अक्षरा सिंह सोफे में बैठकर अक्षय का मशहूर गाना 'टिप-टिप बरसा पानी' अपने टैब में देख रही हैं। थोड़ी देर बाद अक्षरा कहती हैं, 'प्रणाम अक्षय जी, मेरा नाम अक्षरा सिंह है और हम भोजपुरी सिनेमा में काम करते हैं। बहुत दिनों से हम आपके हिंदी गाने देख रहे हैं। बहुत हिंदी गानों में ठुमका लगा लिया। अब थोड़ा भोजपुरी में भी आइए और हमारे साथ गाने में ठुमका लगाकर अपना जलवा दिखाइए। वक्त और दिन आप बताइए हम चले आएंगे'।

अक्षरा का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो को पोस्ट कर अक्षरा ने लिखा कि 'भोजपुरी गाना पे ठुमका लगावेके एगो चांस दे दी का? अक्षय कुमार के'? अक्षरा की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर कंटेंट क्रिएटर तक अक्षरा की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक अक्षय कुमार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।

अक्षरा हैं एक बेबाक एक्ट्रेस

अक्षय कुमार की एक्टिंग का आज हर कोई दीवाना है। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा भी इंडस्ट्री की 'लेडी रॉकस्टार' और 'बिहार की शेरनी' के नाम से जानी जाती है। अक्षरा सिंह को उन अभिनेत्रियों में गिना जाता हैं, जो हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। अब देखना होगा कि अक्षय कुमार इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। देते भी हैं या नहीं।

बतादें कि अक्षरा सिंह एक मशहूर भारतीय एक्ट्रेस और सिंगर हैं जो भोजपुरी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय और गायकी के लिए जानी जाती हैं। अक्षरा के गाने रिलीज होते रहते हैं। अभी हाल ही में उनका गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' रिलीज हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com