अक्षरा सिंह ने नहाय-खाय से की छठ पूजा की शुरुआत, सादगी भरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Akshara Singh on Chhath Puja: अक्षरा सिंह ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे हरे रंग की साड़ी में नजर आईं।
अक्षरा सिंह ने नहाय-खाय से की छठ पूजा की शुरुआत, सादगीभरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल
अक्षरा सिंह ने नहाय-खाय से की छठ पूजा की शुरुआत
Published on
Updated on

Akshara Singh kicked off Chhath Puja with Nahai-Khaai: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हर साल बड़े धूमधाम से छठ महापर्व मनाती हैं। इस साल भी उन्होंने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से इस पर्व की शुरुआत कर दी है। अक्षरा ने सोशल मीडिया पर अपनी नहाय-खाय की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी सादगी और आस्था के दीवाने हो गए।

अक्षरा ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा कि पवित्रता का पहला पड़ाव, नहाय-खाय से शुरू हुआ आस्था का प्रवाह। जय छठी मईया की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने छठ पूजा की तैयारियों की झलक दिखाई। एक्ट्रेस' ने इस दिन का खास महत्व बताते हुए कहा कि नहाय-खाय छठ पर्व की शुरुआत होती है और इस दिन शुद्धता, भक्ति और सादगी सबसे अहम होती है।

सादगी में छिपी सुंदरता

अक्षरा सिंह का इस बार का लुक बेहद चर्चाओं में है। उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी और बाल खुले रखे थे। खास बात यह रही कि उन्होंने बिलकुल नो मेकअप लुक अपनाया। बिना किसी ग्लैमर या सजावट के भी उनके चेहरे पर छठ पूजा की चमक और भक्ति की झलक साफ दिखाई दे रही थी। फैंस ने उनके इस रूप की जमकर तारीफ की और कहा कि अक्षरा असली भारतीय परंपरा की मिसाल हैं।

खुद पकाया नहाय-खाय का भोजन

अक्षरा ने अपनी पोस्ट में यह भी दिखाया कि उन्होंने खुद अपने हाथों से नहाय-खाय का खाना बनाया। वे जमीन पर बैठकर पारंपरिक तरीके से भोजन तैयार कर रही थीं। यह दृश्य उनके सच्चे भक्ति भाव और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर अक्षरा की फोटोज वायरल हो गई हैं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि आपकी सादगी सबसे खूबसूरत है, तो किसी ने कहा कि असली स्टार वही है जो परंपराओं को दिल से निभाए।

भोजपुरी की आस्था क्वीन

अक्षरा सिंह न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट अदाकारा हैं बल्कि अपनी भक्ति और पारिवारिक संस्कारों के लिए भी जानी जाती हैं। वे हर साल छठ पूजा को पूरे परिवार के साथ मनाती हैं और अपने फैंस को भी इस पर्व से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं। इस बार भी अक्षरा सिंह ने यह साबित कर दिया कि ग्लैमर की दुनिया में रहकर भी संस्कृति और आस्था के प्रति समर्पण कभी कम नहीं होना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com