2 महीना... तीसरा हादसा, स्पेन रेस में फिर पलटी अजित कुमार की गाड़ी, सामने आया वीडियो

एक्टर अजित कुमार का दोबारा एक्सीडेंट हो गया है। जिसका वीडियो सामने आया है, जो कार रेसिंग के दौरान का है। अजित स्पेन में एक कार रेसिंग प्रतियोगिता का हिस्सा बनने गए थे, तभी उनका बैलेंस खो जाता हैं और उनकी कार पलट जाती है।
Watch: 2 महीने...3 हादसे, स्पेन रेस में फिर पलटी अजीत कुमार की गाड़ी, सामने आया वीडियो
Watch: 2 महीने...3 हादसे, स्पेन रेस में फिर पलटी अजीत कुमार की गाड़ी, सामने आया वीडियो
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: तमिल अभिनेता अजीत कुमार को आज हर कोई जानता है। एक्टर कार रेसिंग के काफी शौकीन हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर दोबारा हादसे का शिकार हो गए हैं।

दरअसल, अजीत कुमार का एक वीडियो सामने आया है। ये कार रेसिंग के दौरान का ही है। स्पेन में एक कार रेसिंग प्रतियोगिता का हिस्सा बनने गए थे और इस दौरान अजीत रेसिंग के वक्त ही अपना बैलेंस खोते हैं और उनकी कार पलट जाती है। हालांकि, राउंड 5 तक सब कुछ ठीक चल रहा होता है और वे छठे राउंड पर बैलेंस खो देते हैं। मालूम हो, पिछले 2 महीने में अजित के साथ ये ऐसा तीसरा हादसा हुआ है।

आपको बता दें, इससे पहले स्पेन के शहर वेलेंसिया में एक हाई-स्पीड रेसिंग कार्यक्रम के दौरान दो कार दुर्घटनाओं में शामिल थे। अजीत (53) के प्रबंधक सुरेश चंद्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर यह खबर साझा की, जिसमें एक वीडियो पोस्ट किया गया और वह क्षण कैद हुआ जब अभिनेता की कार ने एक अन्य रेसर के वाहन को पीछे से टक्कर मारी और रुकने से पहले कई बार पलटी।

अजीत कुमार रेसिंग टीम के मालिक अभिनेता पोर्श स्प्रिंट चैलेंज: दक्षिणी यूरोप प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। रेस के पहले दो दौर पुर्तगाल के पोर्टिमाओ में आयोजित किये गए, इसके बाद तीसरे और चौथे दौर एस्टोरिल में आयोजित किये गए। चंद्रा ने कहा कि अजित ने दौड़ का पांचवां दौर बिना किसी दुर्घटना के पूरा किया और 14वें स्थान पर रहे। चंद्रा ने आगे कहा कि “छठा दौर उनका दुर्भाग्यपूर्ण था। अन्य कारों के कारण 2 बार दुर्घटना हुई। संलग्न वीडियो से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि उनकी (अजीत की) कोई गलती नहीं थी। पहली बार दुर्घटना के बावजूद वह वापस ट्रैक में आ गए और अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।”

उन्होंने कहा कि “जब दूसरी बार फिर दुर्घटना हुई और उनकी कार दो पलटी तो उनकी दृढ़ता और मजबूती नजर आई तथा वह फिर से बिना किसी चोट के रेस जारी रखने के लिए बाहर आ गए। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। एके बिलकुल ठीक हैं।” पिछले महीने, ‘दुबई 24 ऑवर्स रेस' के अभ्यास सत्र के दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अभिनेता बाल-बाल बच गए थे। उनकी टीम ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com