-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ajaz Khan Phone Switched Off Location Untraceable Police Searching Him
रेप केस के बाद फरार हुए एजाज खान, फोन बंद…लोकेशन भी नहीं हो रही ट्रेस, पुलिस कर रही तलाश
- Written By: स्नेहा मौर्या
अश्लीलता फैलाने के आरोप में फंसे एजाज खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में उनपर रेप केस का मामला भी दर्ज हुआ था। जिसके बाद से वो फरार हैं और उनका फोन भी बंद है। जिसकी वजह से लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।

एजाज खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी के जाने-माने एक्टर एजाज खान एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला काफी गंभीर है। उन पर एक महिला एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि एजाज ने उसे शादी और वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ में रोल देने का झांसा देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
इस मामले में मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि एजाज खान ने पहले उससे दोस्ती की, फिर शूटिंग के दौरान शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उन्होंने जबरन उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का यह भी दावा है कि ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ।
एजाज खान को पुलिस कर रही तलाश
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक स्पेशल टीम बनाई है जो एजाज खान की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है। उनका मोबाइल फोन भी बंद है, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया है। पुलिस अब उनके हर संभावित ठिकाने की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मनोज कुमार ने दिलीप कुमार से प्रेरित होकर बदला नाम, एक लड़की की फटकार के बाद हमेशा के लिए छोड़ी सिगरेट
‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
‘जन नायगन’ देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी ने मुश्किल से पहुंचाया कार तक
खेसारी लाल यादव के वायरल वीडियो पर मलाइका अरोड़ा का फूटा गुस्सा, बोलीं- जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?
इस केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए एजाज खान ने पहले सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। अब उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में भी जमानत की याचिका लगाई है। हाई कोर्ट 2 जून को इस मामले की सुनवाई करेगा।
ये भी पढ़ें- कंगना शर्मा ने पहनी ऐसी ड्रेस की हर कोई रह गया चकाचौंध, लोगों को चुरानी पड़ी नजरें, Oops Moment का भी हुईं शिकार
अश्लीलता फैलाने का भी मामला है दर्ज
इसके अलावा एजाज खान पर एक और केस दर्ज हुआ है। उल्लू ऐप पर स्ट्रीम होने वाले उनके शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर भी विवाद हुआ है। शो के कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिनमें एजाज कंटेस्टेंट्स को अश्लील पोज देने के टास्क देते नजर आए। लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और शो को बंद करने की मांग की। अंबोली पुलिस स्टेशन में इस शो के खिलाफ अश्लीलता फैलाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।
विवाद बढ़ने के बाद शो ‘हाउस अरेस्ट’ के सभी एपिसोड उल्लू ऐप से हटा दिए गए हैं। एजाज खान को अब दो मामलों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
Ajaz khan phone switched off location untraceable police searching him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बांग्लादेश खसरा प्रकोप का कहर, दो बच्चों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 805
Jul 24, 2026 | 08:02 AMनागपुर में ‘महाराष्ट्र बंद’ के दौरान हंगामा: संविधान चौक पर धक्का-मुक्की में 4 घायल; 150 से अधिक हिरासत में
Jul 24, 2026 | 08:01 AMमहाकाल की पहली सवारी से पहले रामघाट पर निगम का बड़ा एक्शन, 3 डम्पर और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान जब्त
Jul 24, 2026 | 08:00 AMट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, भारत समेत 17 देशों पर लगा 10% अतिरिक्त टैरिफ, जबरन मजदूरी को बताया आधार
Jul 24, 2026 | 07:59 AMIGNOU के छात्रों की चमकेगी किस्मत, 12 लाख तक के पैकेज वाली नौकरी पाने का सुनहरा मौका!
Jul 24, 2026 | 07:56 AM3 दिनों की झड़ी के बाद थमे बादल: नागपुर में पारा 3.3 डिग्री लुढ़का, 29 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
Jul 24, 2026 | 07:33 AMसीहोर: बुधनी में मछली पकड़ते समय उफनते नाले में बहा 55 वर्षीय व्यक्ति, गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jul 24, 2026 | 07:28 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














