Honey Singh के चार घंटे लेट पहुंचने पर अजय देवगन का आया था ऐसा रिएक्शन, जानें दिलचस्प किस्सा
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' के नए गाने ‘मनी मनी’ को रैपर हनी सिंह ने गाया है। मुंबई में मंगलवार को इस धमाकेदार गाने का ग्रैंड लॉन्च हुआ, जहां हनी सिंह ने मीडिया के सामने अजय देवगन के साथ अपने अनुभव को शेयर किया।
- Written By: सोनाली झा
हनी सिंह और अजय देवगन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के लोकप्रिय रैपर हनी सिंह और सुपरस्टार अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। दोनों की हालिया कोलैबरेशन फिल्म ‘रेड 2’ के नए पार्टी सॉन्ग ‘मनी मनी’ में देखने को मिली है, जिसमें जैकलीन फर्नांडिज भी ग्लैमर का तड़का लगाते नजर आ रही हैं। मुंबई में मंगलवार को इस धमाकेदार गाने का ग्रैंड लॉन्च हुआ, जहां हनी सिंह ने मीडिया के सामने अजय देवगन के साथ अपने अनुभव को साझा किया।
हनी सिंह ने बताया कि जब वह पहले ‘सिंघम अगेन’ के गाने ‘अता माझी सटकली’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे, तो चार घंटे लेट हो गए थे। हनी सिंह ने हंसते हुए कहा कि मुझे लगा कि अजय सर मुझे मारने वाले हैं, लेकिन उन्होंने बड़े प्यार और शांति से मेरा स्वागत किया। उस दिन मैं उनका और बड़ा फैन बन गया। हनी सिंह ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पुरानी आदतों पर काफी काम किया है।
हनी सिंह ने कहा कि ‘रेड 2’ के सेट पर मैं समय से पहुंचा। इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है और मैंने इससे काफी कुछ सीखा है। गाने ‘मनी मनी’ की बात करें तो इसे हनी सिंह ने लिखा, कंपोज और गाया है। इसके तेज़ बीट्स और फंकी बोल इसे एक परफेक्ट पार्टी ट्रैक बनाते हैं। जैकलीन फर्नांडिज का डांस और अजय देवगन का स्टाइल इस गाने को और खास बना देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata का दमदार मोशन पोस्टर जारी, नर्स और वार्ड बॉय की बहादुरी को मिलेगा सम्मान
Bashir Badr ने अपनी थीसिस में शामिल किए थे खुद के 87 शेर, दिल छू लेने वाली शायरी से फिल्मों में बनायी पहचान
Bashir Badr Death: जब अपनी ही लिखी शायरी भूल गए थे बशीर बद्र, मेरठ दंगों ने छीन लिया सबकुछ, फिर…
हनी सिंह ने प्रोड्यूसर भूषण कुमार का भी शुक्रिया अदा किया, जो हर बार उन पर भरोसा करते हैं। हालांकि उन्होंने मज़ाक में कहा कि भूषण जी मुझे अक्सर आखिरी वक्त में गाना बनाने को कहते हैं। ‘अता माझी सटकली’ तो मैंने 24 घंटे में बनाया था। सौभाग्य से ‘मनी मनी’ के लिए थोड़ा वक्त मिला। ‘रेड 2’, 2018 की हिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर आयकर अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में नजर आएंगे।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
‘रेड 2’ में रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, राजत कपूर और अमित सियाल जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
