अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दो दिन में कमाए इतने करोड़ रूपये
- Written By: शुभम सोनडवले
मुंबई. फिल्म ‘शैतान’ ने रिलीज होने के दूसरे दिन ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 19.18 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 34.39 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन ने अभिनय किया है। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
‘शैतान’ का निर्माण जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है।
फिल्म के निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज की थ्रिलर फिल्म की कमाई में शनिवार को 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.21 करोड़ रुपये जबकि दूसरे दिन 19.18 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म अब तक टिकट खिड़की पर कुल 34.39 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।”
सम्बंधित ख़बरें
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
‘शैतान’ 2023 की गुजराती ‘हॉरर फिल्म’ ‘वश’ का हिंदी रीमेक है जिसे कृष्णदेव याग्निक ने लिखा और निर्देशित किया है। (एजेंसी)
