मेरी जिंदगी तुम्हरा कंटेंट नहीं.., तलाक की खबरों पर ऐश्वर्या शर्मा का करारा जवाब

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की व्यक्तिगत जिंदगी इस समय चर्चा में बनी हुई है। दोनों के बीच मतभेद पर अब एक बार फिर ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है।
मेरी जिंदगी तुम्हरा कंटेंट नहीं.., तलाक की खबरों पर ऐश्वर्या शर्मा का करारा जवाब
ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट के साथ तलाक को लेकर चल रही खबरों पर दिया करारा जवाब
Published on: 
Updated on: 

टीवी इंडस्ट्रीज के सबसे लोकप्रिय कपल्स में एक ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन इस समय दोनों को लेकर हो रही चर्चा उनके फैंस को निराश कर रही है। दोनों के बीच मतभेद की खबर बीते काफी समय से चल रही है। दोनों के बीच तलाक को लेकर चल रही अफवाहों पर अब ऐश्वर्या शर्मा ने एक बार फिर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट दोनों ने ही टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। दोनों बिग बॉस के घर में भी नजर आए थे। दोनों को लेकर बीते कुछ समय से मतभेद की खबर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। इसी बीच ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जारी की है, नोट में ऐश्वर्या शर्मा ने अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है और बताया है कि मेरी जिंदगी आपका कंटेंट नहीं है। मेरी चुप्पी आपके लिए मंजूरी नहीं है। आइए जानते हैं इस नोट में ऐश्वर्या शर्मा ने और क्या कुछ लिखा है।

Aishwarya Sharma React on Divorce News

ऐश्वर्या शर्मा ने नोट की शुरुआत मैं लिखा मेरी चुप्पी को लोग मेरी कमजोरी ना समझें, मैंने अपनी शांति के लिए इसे अपनाया है, लेकिन जिस तरह से कुछ लोग मेरे बारे में लिख रहे हैं। मैंने कभी भी वैसा नहीं कहा है, मैं अपना नाम इस्तेमाल करके खुद की पब्लिसिटी बटोरने वालों को बर्दाश्त नहीं करूंगी, तथ्यों की जांच के बिना खबर दर्दनाक होती है।

ऐश्वर्या शर्मा ने यह साफ कर दिया है कि मैंने किसी इंटरव्यू में, किसी स्टेटमेंट में या किसी रिकॉर्डिंग में ऐसा कुछ नहीं कहा है, अगर किसी के पास सबूत हो तो उसे मेरे सामने लाया जाए और अगर नहीं है तो मेरे नाम का इस्तेमाल करके फर्जी खबरें न चलाई जाएं। आगे उन्होंने लिखा है कि मेरी चुप्पी किसी के लिए मंजूरी नहीं और मेरा जीवन आपका कंटेंट नहीं है। इसे याद रखिए कि यदि कोई खामोश है तो इसका मतलब यह नहीं कि उसके पास कहने के लिए कुछ नहीं, इसका मतलब यह है कि वह शोर की बजाय शांति चुनना पसंद करते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com