ऋतिक रोशन संग ऑन-स्क्रीन किस पर ऐश्वर्या को मिले थे कानूनी नोटिस, जानें दिलचस्प किस्सा
ऋतिक रोशन के साथ एक बार ऑन-स्क्रीन किस पर ऐश्वर्या राय को एक बार कानूनी नोटिस मिले थे। हालांकि, उनके फैंस राजी नहीं थे। कुछ सेकेंड के इस किसिंग सीन ने उन्हें कानूनी पचड़े में डाल दिया था।
- Written By: सोनाली झा
ऋतिक रोशन संग ऑन-स्क्रीन किस पर ऐश्वर्या राय को मिले थे कानूनी नोटिस
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा अपने शालीन और सशक्त अभिनय के लिए जानी जाती हैं। देवदास, जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। लेकिन साल 2006 में आई फिल्म धूम 2 में ऋतिक रोशन के साथ उनके किसिंग सीन ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।
यह पहला मौका था जब ऐश्वर्या किसी फिल्म में ऑन-स्क्रीन किस करती नजर आईं। दर्शकों और कुछ सामाजिक संगठनों ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए आपत्ति जताई। खासकर इसलिए कि ऐश्वर्या को उस वक्त युवाओं की आदर्श माना जाता था। यही कारण रहा कि उनके खिलाफ कुछ संगठनों ने कानूनी नोटिस भी भेज दिए।
ऐश्वर्या ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह एक प्रोफेशनल अभिनेत्री हैं और उन्होंने वही किया जो किरदार की मांग थी। वह इस सीन को केवल अभिनय का हिस्सा मानती हैं। एक अफवाह यह भी फैली थी कि किसिंग सीन के दौरान उनके लिप्स से खून निकलने लगा था, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। विवाद के बाद ऐश्वर्या ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह भविष्य में ऐसे दृश्य करने में सहज नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे ने शाहरुख खान को बताया दूसरा पिता, बोलीं- उनके जैसा कोई नहीं
ऐश्वर्या ने कई वेस्टर्न स्क्रिप्ट्स को केवल इस वजह से ठुकरा दिया, क्योंकि वे किसिंग और इंटिमेट सीन्स से भरी हुई थीं। इससे यह भी साबित हुआ कि उन्होंने अपने सिद्धांतों और सीमाओं से कोई समझौता नहीं किया। भले ही यह विवाद अब इतिहास बन चुका है, लेकिन यह घटना आज भी चर्चा में रहती है और यह दिखाती है कि एक कलाकार को अपने निजी मूल्य और प्रोफेशनल डिमांड्स के बीच संतुलन बनाना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु ने दुबई में गोल्डन साड़ी में बिखेरा जलवा, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
