जया बच्चन की मां अस्पताल में भर्ती, कजिन की बर्थडे पार्टी में व्यस्त हैं ऐश्वर्या राय !

जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी के निधन की झूठी खबर सामने आई थी, लेकिन उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं, यह बात सच है। इसी बीच ऐश्वर्या राय कजिन की बर्थडे पार्टी में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं।
Aishwarya Rai is Celebrating a Birthday Party
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय की कजिन के बर्थडे पार्टी में शरीक होने की तस्वीर वायरल हो रही है। ऐश्वर्या राय के पारिवारिक फंक्शन में अभिषेक बच्चन नजर नहीं आ रहे हैं। इस पर लोगों ने सवाल किया है, वहीं जया बच्चन की मां हॉस्पिटल में हैं और ऐश्वर्या राय कजिन के बर्थडे में व्यस्त हैं, इस पर भी लोग सवाल पूछते नजर आए हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मतभेद की खबरों का सिलसिला अभी रुका नहीं है। अनंत अंबानी की शादी के बाद से शुरू हुआ यह सिलसिला अभी तक चल रहा है। कुछ दिन पहले तक यह कहा जा रहा था कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं, लेकिन इस खबर पर अब तक अभिषेक और ऐश्वर्या की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

अभिषेक को लेकर यह खबर भी सामने आई की बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर के साथ करीबी की वजह से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में दरार आई है। हालांकि इन खबरों पर भी अभिषेक बच्चन या निमरत कौर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया। अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर किये जा रहे किसी भी दावे की अब तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अटकलें का बाजार गर्म चल रहा है।

बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच मतभेद की खबर अभी चल ही रही है। इसी बीच ऐश्वर्या राय के फैमिली फंक्शन में अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए इस पर भी सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बुधवार को जया बच्चन के मां के निधन की झूठी खबर सामने आई। लेकिन यह हकीकत है कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं और नानी सास के अस्पताल में होने के बावजूद ऐश्वर्या राय बर्थडे पार्टी इंजॉय कर रही हैं, इस पर भी लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं। लोगों का यह मानना है बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। हालांकि इस मामले की सच्चाई क्या है यह तभी पता चल पाएगा जब बच्चन परिवार के किसी सदस्य की तरफ से इस मामले पर औपचारिक बयान सामने आएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com