Yo Yo Honey Singh पर टूटा दुखों का पहाड़, भतीजे की मौत से हिला हनी सिंह का परिवार

Honey Singh Nephew Death: सिंगर हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक और उनके दोस्त आरव तलवार की जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुखद घटना पर हनी सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां किया।
Honey Singh Nephew Vidit Auluck Death
यो यो हनी सिंह (सौ. Instagram)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक की सड़क हादसे में मौत

  • बर्थडे पार्टी से लौटते समय कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई

  • भतीजे को खोने के बाद हनी सिंह ने जताया दुख

Honey Singh Nephew Vidit Auluck Death: रैपर हनी सिंह के परिवार की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके परिवार पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जालंधर में एक रोड एक्सीडेंट में हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक का निधन हो गया है।

इस रोड एक्सीडेंट में विदित के अलावा उनके दोस्त आरव तलवार को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। दोनों बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, उसी वक्त उनकी कार सड़क पर खड़े नगर निगम के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। यो यो हनी सिंह ने इस हादसे को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना दर्द बयां किया है।

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

अपने परिवार पर गिरे दुख के पहाड़ के बाद हनी सिंह भी काफी दुखी है। उन्होंने पनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरे लिए यह एक बुरा दशक है। मेरे भतीजे का जाना बहुत दुखद है। भोले नाथ मेहर मेहर मेहर। हनी सिंह की इस पोस्ट में उनका दर्द साफ झलक रहा है। इस इंस्टाग्राम स्टोरी से ये भी पता चलता है कि ये परिवार के लिए यह मुश्किल वक्त है।

जालंधर में फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुर्घटना जालंधर के पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुई। विदित और उनके दोस्त आरव वोक्सवैगन कार से बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क पर खड़े नगर निगम के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। विदित ओलक पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश के बेटे थे। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले आरव तलवार पैपी स्वीट्स के मालिक के बेटे थे।

Honey Singh Nephew Vidit Auluck Death
सोने का मुकुट, चेहरे पर रौब और आंखों में गुस्सा, रामायण में रावण बनकर छाए यश, देखें तस्वीरें

तड़के करीब 3 बजे पुलिस को मिली सूचना

बरादरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ साहिल चौधरी के मुताबिक, पुलिस को हादसे की सूचना तड़के करीब 3 बजे मिली थी। उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई कर रहे थे। कचरा इकट्ठा करने के लिए वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की गई थी।

कार बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की ओर जा रही थी। उसमें कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में विदित ओलक और आरव तलवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कार में सवार बाकी तीन लोग पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे।

परिवार को सौंपे गए दोनों के शव

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों को घटना के बारे में सूचित किया। रिपोर्ट के अनुसार, परिवारों ने आगे कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद विदित और आरव के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं, भतीजे को खोने के बाद हनी सिंह की भावुक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा में है।