-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- After Watching The Sabarmati Report Kangana Ranaut Said This Is A Very Important Film
‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने के बाद कंगना रनौत ने कहा, ‘यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है’
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड एक्ट्रेस से राजनेता बनीं कंगना रनौत ने विक्रांत मैसी अभिनीत 'द साबरमती रिपोर्ट' की प्रशंसा की और निर्माताओं की सराहना की। संसद परिसर में बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म की स्क्रीनिंग में कंगना शामिल हुईं।

कंगना रनौत ने देखीं 'द साबरमती रिपोर्ट'
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस से राजनेता बनीं कंगना रनौत ने विक्रांत मैसी अभिनीत ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की प्रशंसा की और निर्माताओं की सराहना की। संसद परिसर में बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म की स्क्रीनिंग में कंगना शामिल हुईं। फिल्म देखने के बाद उन्होंने लोगों से फिल्म देखने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की प्रशंसा करते हुए मीडिया से बात की।
कंगना रनौत ने बताया कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है। पिछली सरकार ने लोगों से तथ्य छिपाए। फिल्म दिखाती है कि उस समय लोग किस तरह से ऐसी गंभीर स्थिति में राजनीति करते थे। बता दें कि एक्टर विक्रांत मैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द साबरमती रिपोर्ट की स्क्रीनिंग में शामिल होना अपने करियर का ‘सबसे बेहतरीन पल’ बताया।
#WATCH | Delhi: After watching the film ‘The Sabarmati Report’, BJP MP Kangana Ranaut says, “It is a very important film… It is our country’s history and the previous government hid facts from the people. The film shows how people played politics in such a grave situation back… pic.twitter.com/Tnfi54kbXp — ANI (@ANI) December 2, 2024
सोमवार को नई दिल्ली के संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित स्क्रीनिंग में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए। स्क्रीनिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य सांसद भी मौजूद थे। द साबरमती रिपोर्ट की कास्ट भी उनके साथ शामिल हुई। स्क्रीनिंग के बाद विक्रांत मैसी ने मीडिया से अपना अनुभव शेयर किया।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने देखी गोधरा कांड पर बनी ‘द साबरमती रिपोर्ट’
सम्बंधित ख़बरें
गटर जनरेशन वाले बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कंगना, अचानक याद आया जेनजी वोट बैंक
National Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां
जब हुड़दंग मचाना हो तब निकलते हैं राहुल, कंगना का तंज, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर रखी बेबाक राय
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
विक्रांत मैसी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्रियों और कई सांसदों के साथ फिल्म देखी। यह एक खास अनुभव था। मैं अभी भी इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता क्योंकि मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल है, कि मुझे प्रधानमंत्री के साथ अपनी फिल्म देखने का मौका मिला। संसद भवन से ली गई तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और संसदीय कार्य मंत्री के साथ ऑडिटोरियम की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र भी शामिल थे। विक्रांत मैसी अभिनीत साबरमती रिपोर्ट, 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में लगी आग की दुखद घटना पर आधारित है। पीएम मोदी ने सच्चाई को उजागर करने के लिए सार्वजनिक रूप से इसकी प्रशंसा की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्टार कास्ट से भी मुलाकात की।
After watching the sabarmati report kangana ranaut said this is a very important film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए MSRTC चलाएगा 5,220 स्पेशल ST बसें, समूह बुकिंग पर मिलेगी 100% तक छूट
Aug 08, 2026 | 01:58 PMरवि राणा के टिकट काटने वाले बयान से भाजपा में बढ़ी नाराजगी, राजेश वानखड़े बोले- दखलअंदाजी बंद करें
Aug 08, 2026 | 01:49 PMFDA तलवार से मच्छर मारने की कोशिश कर रही; Amazon के लाइसेंस निलंबन पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाया फटकार
Aug 08, 2026 | 01:47 PMइंदौर: राजधर्म में रिश्तों से ऊपर न्याय…वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में बोले CM महोन यादव
Aug 08, 2026 | 01:38 PMस्वाद के चक्कर में सेहत का सौदा! FDA की रडार पर नागपुर के होटल और हॉस्टल, 24 दिनों में मिली 121 शिकायतें
Aug 08, 2026 | 01:38 PMसिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले पर बड़ा एक्शन; सीएम फडणवीस ने दिए पिछले 5 वर्षों के ऑडिट के आदेश
Aug 08, 2026 | 01:37 PMJPSC-JSSC विवाद पर सरकार का बड़ा कदम! सुझावों के लिए जारी की नई ईमेल आईडी, मांगों को बताया जायज
Aug 08, 2026 | 01:36 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














