सैफ पर हमले के बाद संदिग्ध व्यक्ति ने एक दुकान से खरीदा 'ईयरफोन', CCTV फुटेज आई सामने

सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था और इस मामले में लगातार मुंबई पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। इस बीच एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें संदिग्ध व्यक्ति हमला करने के बाद ‘ईयरफोन' खरीदत नजर आ रहा है।
सैफ पर हमले के बाद संदिग्ध व्यक्ति ने एक दुकान से खरीदा ‘ईयरफोन', CCTV फुटेज आई सामने
सैफ पर हमले के बाद संदिग्ध व्यक्ति ने एक दुकान से खरीदा 'ईयरफोन' (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बीते गुरुवार यानी 16 जनवरी को रात 2 बजे हमला हुआ था। जिसमें सैफ बुरी तरह जख्मी हो गए थे। दरअसल, सैफ पर हमलावर ने 6 बार वार किया थाा। इसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावीत हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और वहां उनकी सर्जरी हुई। हालांकि, अब एक्टर खतरे से बाहर है।

वहीं अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में चोरी के प्रयास के दौरान उन पर हमला करने वाले हमलावर की तलाश लगातार जारी है। मुंबई पुलिस को उनकी खोज करते हुए आज तीसरा दिन है। इसी बीच इस मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें हमलावर तक पहुंचने की कड़ी और उलझती दिखाई दे रही है।

हमले के बाद संदिग्ध व्यक्ति ने खरीदा 'ईयरफोन'  मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दादर में उस मोबाइल फोन की दुकान से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं जहां से कथित संदिग्ध व्यक्ति ने अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के बाद 'ईयरफोन' खरीदे थे। संदिग्ध व्यक्ति 'ईयरफोन' खरीदने के लिए 'इकरा' नाम की दुकान पर गया था। दुकान पर काम करने वाले हसन ने मीडिया को बताया कि, ''वह (संदिग्ध) मेरी दुकान पर आया था और उसने 50 रुपये में एक ईयरफोन खरीदा। कुछ पुलिस अधिकारी कल (शुक्रवार) दुकान पर आए और सीसीटीवी फुटेज ले गए।''

दुकानदार ने आगे कहा कि ''उन्होंने उस व्यक्ति (संदिग्ध) के बारे में पूछताछ भी की। मुझे नहीं पता था कि उसने क्या किया है।'' इसके साथ ही उसे 16 जनवरी की सुबह 9 बजे के आसपास दादर में देखा गया था। यह वही दिन है जिस दिन हमलावर ने तड़के 2 बजे के आसपास सैफ पर हमला किया था। लेकिन इससे पहले पुलिस ने शक्ल मिलने की वजह से हमलावर को समझकर किसी दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया था।

क्या हमले के बाद संदिग्ध व्यक्ति ने बदला कपड़ा?

आपको बता दें, इस मामले में मुंबई पुलिस जांच में जुटी है और सबूतों को खंगालने में लगी हुई है। इस बीच दो नए फुटेज सामने आए हैं। जिसमें सैफ की बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को काली टी-शर्ट पहने देखा गया। हालांकि, जब पुलिस बांद्रा में सीसीटीवी स्कैन कर रही थी तो एक कैमरे में वह लकी रेस्तरां के पास हल्के नीले रंग की शर्ट पहने हुए दिखाई दिया था।