

Highlights
आदित्य रॉय कपूर ने 2009 में फिल्म लंदन ड्रीम्स से करियर की शुरुआत की थी।
फिल्म में सिद्धार्थ का पहला शॉट सलमान खान के साथ था।
सलमान खान पर चिल्लाने वाले सीन के लिए आदित्य को कई रीटेक लेने पड़े।
Aditya Roy Kapur Career Journey: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे दिलचस्प किस्से दबे होते हैं, जो बरसों बाद सामने आते हैं तो फैंस को हैरान कर देते हैं। एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2009 में आई फिल्म लंदन ड्रीम्स से की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सलमान खान और अजय देवगन जैसे बड़े दिग्गज कलाकार अहम रोल में थे।
फिल्म लंदन ड्रीम्स की शूटिंग के शुरुआती दिनों का एक किस्सा शेयर करते हुए आदित्य रॉय कपूप ने बताया था कि उनका पहला सीन एक हॉस्पिटल के कमरे में शूट हो रहा था। इस सीन में सलमान खान बिस्तर पर लेटे हुए थे और कहानी के अनुसार उन्हें सलमान पर बहुत गुस्से में चिल्लाना था।
एक नए कलाकार होने के नाते इंडस्ट्री के इतने बड़े सुपरस्टार के सामने आवाज ऊंची करना उनके लिए बेहद डराने वाला अनुभव था। नर्वरनेस के कारण वे समझ नहीं पा रहे थे कि इस सीन को कैसे पूरा किया जाए। इसी वजह से उन्होंने इस एक छोटे से शॉट को पूरा करने के लिए कई सारे रीटेक ले डाले।
इस किस्से को आगे बढ़ाते हुए आदित्य ने बताया कि गनीमत यह थी कि उस सीन के दौरान सलमान खान की आंखें बंद थीं। को-स्टार की आंखें बंद होने के कारण उन्हें थोड़ा सपोर्ट मिला और उन्होंने किसी तरह अपनी सारी हिम्मत जुटा ली। इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगाकर सलमान खान पर चिल्लाने वाला वह डायलॉग बोला।
जैसे ही आदित्य ने चिल्लाकर अपना डायलॉग पूरा किया, वैसे ही बिस्तर पर लेटे सलमान खान ने अपनी एक आंख खोली। उन्होंने अपनी तरफ देखकर पूछा कि क्या है, जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्हें लगा कि शायद वे भाईजान को नाराज कर बैठे हैं और डर के मारे उन्होंने तुरंत माफी मांगना शुरू कर दिया। माहौल को देखते हुए सलमान खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मुस्कुराते हुए कहा कि यह तो महज एक मजाक था।
सलमान खान और अजय देवगन जैसे दिग्गज एक्टर्स ने शूटिंग के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार का हीन भाव नहीं आने दिया। इस अनुभव ने उन्हें कैमरे के सामने खुलकर काम करने का आत्मविश्वास दिया। आज भले ही वह इंडस्ट्री का एक जाना- माना चेहरा बन चुके हैं, लेकिन अपनी पहली फिल्म का यह मजेदार और डरावना किस्सा आज भी उनके फैंस के बीच बड़े चाव से सुना जाता है।