Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिनेता सायरस साहूकार और वैशाली मल्हारा शादी के बंधन में बंधे, देखें तस्वीरें

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Apr 16, 2022 | 06:20 PM

Photo- Samir Kochhar Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : लोकप्रिय (Famous) वीडियो जॉकी (Video Jockey) और अभिनेता (Actor) सायरस साहूकार (Cyrus Sahukar) अपनी प्रेमिका अभिनेत्री वैशाली मल्हारा के साथ यहां अलीबाग में हुए एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। सायरस साहूकार और वैशाली मल्हारा ने शुक्रवार को एक पारंपरिक हिंदू समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में विवाह किया। विवाह में शरीक हुए मेहमानों में मिनी माथुर, कबीर खान, मारिया गोरेट्टी, साइरस ब्रोचा, श्रुति सेठ, समीर कोचर, संगीतकार अंकुर तिवारी, गौरव कपूर और युधिष्ठिर उर्स समेत अन्य लोग शामिल थे।

हालांकि, नवविवाहित जोड़े ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट नहीं की हैं, लेकिन समीर कोचर, अंकुर तिवारी और श्रुति सेठ सहित उनके करीबी दोस्तों ने शादी की कुछ तस्वीरें हैशटैग वायरस की शादी के साथ सोशल मीडिया में साझा की हैं। तस्वीरों में वैशाली मल्हारा चमकीले लाल लहंगे में नजर आ रही हैं, जबकि सायरस साहूकार ने गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनी है। समीर कोचर ने नवविवाहित जोड़े के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘प्यारे जोड़े को आगे आने वाले सबसे खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं… क्या शादी थी!! ढेर सारा प्यार…।

अंकुर तिवारी ने भी सायरस साहूकार और वैशाली मल्हारा की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘आपको बस प्यार चाहिए।’ श्रुति सेठ ने भी शादी की कई और तस्वीरें पोस्ट कीं हैं। वीडियो जॉकी और होस्ट के रूप में काम करने के अलावा, साहूकार ने ‘रंग दे बसंती’, ‘आयशा’ और ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने ‘कौन बनेगी शिखरवती’ और ‘पोटलक’ जैसे कार्यक्रमों में भी अभिनय किया है। वैशाली मल्हारा को 2019 में आयी फिल्म ‘अपस्टार्ट्स’ में प्रियांशु पेन्युली के साथ देखा गया था। (एजेंसी)

Actors cyrus sahukar and vaishali malhara tied the knot see photos

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2022 | 06:20 PM

Topics:  

  • Alibag

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.