Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पद्म विभूषण पुरस्कृत अभिनेता चिरंजीवी और वेंकैया नायडू ने किया धन्यवाद

  • Written By: रजनी मारखंडे
Updated On: Jul 17, 2025 | 04:34 PM

चिरंजीवी और वेंकैया नायडू (डिज़ाइन फोटो )

Follow Us
Close
Follow Us:

हैदराबाद : अभिनेता चिरंजीवी और वेंकैया नायडू ने पद्म विभूषण के लिए आभार व्यक्त किया है। इसके लिए अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा कर उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। वहीं पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने भी सरकार का आभार जताया है।अभिनेता चिरंजीवी ने कहा कि वह नि:शब्द हैं। उन्होंने यह सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि वह लोगों के प्यार और समर्थन के लिए उनके आभारी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह समाचार सुनकर निःशब्द हूं। मैं सचमुच अभिभूत हूं। यह सम्मान दिए जाने पर मैं आभारी हूं….. लोगों, दर्शकों, प्रशंसकों और मेरे सगे भाइयों एवं सगी बहनों के नि:स्वार्थ और मूल्य प्रेम ने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की।”

पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण के लिए चुने जाने पर आभार जताया और इस पुरस्कार को किसानों, महिलाओं एवं युवाओं समेत सभी नागरिकों को समर्पित किया। 

सम्बंधित ख़बरें

वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल ग्रेनाडा: वर्ल्ड कप में सैन्याम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Aaj Ka Rashifal 12 April: रविवार को मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? वृश्चिक और कुंभ राशि वाले रहें सावधान!

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक

Parshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गुरुवार रात को एक पोस्ट में लिखा कि इस पुरस्कार ने उन्हें श्रेष्ठ भारत बनाने के राष्ट्रीय प्रयास में अपनी भूमिका के प्रति और सजग बना दिया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे दिए गए पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए वास्तव में आभारी हूं। मैंने भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के बाद भी लोगों की सेवा करना जारी रखा है, तो ऐसे में यह सम्मान मुझे श्रेष्ठ भारत बनाने के राष्ट्रीय प्रयास में अपनी भूमिका के प्रति और भी अधिक सजग बनाता है।

मैं यह सम्मान भारत के किसानों, महिलाओं, युवाओं और अपने सभी साथी नागरिकों को समर्पित करता हूं। आइए, हम मातृभूमि की सेवा के प्रति खुद को फिर से समर्पित करें और भारत को गौरव की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करें।”

(एजेंसी )

Actors chiranjeevi and venkaiah naidu expressed gratitude for padma vibhushan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2024 | 02:05 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.