फिल्म अभिनेता रजत बेदी की बढ़ी मुश्किलें, कार से टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में मौत
अभिनेता ने घायल व्यक्ति को पास के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया और डी एन नगर पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी दी।
- Written By: उज्वला धारपवार
आठ सितंबर मुंबई के अंधेरी इलाके में सड़क पर पैदल चल रहा जो व्यक्ति कथित तौर पर अभिनेता रजत बेदी की कार से टक्कर लगने से घायल हुआ था, उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद डी एन नगर थाने की पुलिस ने अभिनेता के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत की वजह बनना) को जोड़ दिया है। बेदी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
अधिकारी ने कहा, “दुर्घटना में घायल व्यक्ति राजेश बौध एक मजदूर था और कूपर अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया जहां पिछले दो दिन से उसका इलाज चल रहा था।” पुलिस के अनुसार, घटना अंधेरी में सोमवार शाम को एक मंदिर के पास हुई थी जब अभिनेता अपने घर जा रहे थे। पैदल जा रहा राहगीर नशे की हालत में था और वह अचानक सड़क के बीच में आ गया और बेदी की कार ने उसे टक्कर मार दी।
सम्बंधित ख़बरें
Anupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
The Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
Rohit Chandel Arrest: टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में POCSO केस दर्ज
पुलिस ने बताया था कि अभिनेता ने घायल व्यक्ति को पास के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया और डी एन नगर पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी दी। (भाषा)
