कई बड़ी हस्तियों ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि...बेटी बोलीं- जिंदा हैं पापा, हेमा ने जताई नाराजगी

Dharmendra Health News: धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में निधन की खबरें अफवाह निकली हैं। वे उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं।
Dharmendra Passes Away
धर्मेंद्र (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Dharmendra Health Update: आज सुबह खबर आई कि फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी बेटी ईशा देओल ने खबरों को अफवाह बताया है। वे उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। सुपरस्टार की सेहत दिन-ब-दिन खराब हो रही है। उनके मौत की खबर जैसे ही मीडिया में आई कई राजनीतिक हस्तियों और फिल्मी जगत के लोगों ने शोक जताया।

बता दें कि धर्मेंद्र को कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें शुरुआत में नियमित जांच के लिए भर्ती किया गया था, लेकिन उनकी उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण परेशान बढ़ गई। सोमवार सुबह डॉक्टरों ने देखा कि धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई ते उन्हें तुरंत आईसीयू वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।

हेमा मालिनी ने जताई नाराजगी

हेमामालिनी ने एक्स पर पोस्ट कर मौत की अफवाह पर नाकराजगी जराई है। उन्होंने लिखीा, "जो हो रहा है वो अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें"।

धर्मेंद्र ने ऐसे शुरू किया था अपना करियर

धर्मेंद्र की उम्र भले ही 89 साल हो, लेकिन उनका वर्कफ्रंट आज भी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्हें कृति सेनन और शाहिद कपूर की रोमांटिक साइ-फाई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। फिल्म में उनकी उपस्थिति ने दर्शकों को एक बार फिर याद दिलाया कि असली ही-मैन आज भी दर्शकों के दिलों में राज करता है।

अभिनेता की ये फिल्म होने वाली थी रिलीज

अब धर्मेंद्र जल्द ही एक बड़ी वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ में नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं, जो थ्रिलर और इंटेंस स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में धर्मेंद्र अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा, धर्मेंद्र की सुपरहिट पारिवारिक फिल्म ‘अपने’ का सीक्वल ‘अपने 2’ भी जल्द ही आने वाली है। फिल्म में उनके बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और पोते करण देओल भी नजर आएंगे। ये फिल्म देओल परिवार की इमोशनल और एक्शन से भरपूर कहानी को आगे बढ़ाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com