Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेलुगु फिल्म में काम करेंगे आमिर खान, इस निर्माता से चल रही है बात

  • Written By: सुनीता पांडे
Updated On: May 05, 2023 | 12:25 PM

Photo: Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘लाल सिंह चड्ढा’ की नामकायाबी से आमिर खान अभी तक सदमे में नजर आते हैं। साउथ की फिल्मों में आया उभार और बॉलीवुड की फिल्मों का हश्र देख आमिर खान अब साउथ की फिल्मों में हाथ आजमाना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक आमिर खान ‘पुष्पा’ के निर्माता अल्लू अरविंद के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। उम्मीद है कि ‘पुष्पा-2’ की रिलीज के बाद अल्लू अरविंद आमिर खान के साथ अपनी तेलगू फिल्म का अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

प्रोड्यूसर से मिलने हैदराबाद जाएंगे आमिर

सम्बंधित ख़बरें

61 साल के हुए आमिर खान, किरदार में ढलने के लिए सीखी कई भाषाएं, यूनिक मार्केटिंग से बने ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’

जापान में हुई शूटिंग, फिल्म में है क्लासिक रोमांस की झलक, जुनैद खान की ‘एक दिन’ पर बोले आमिर खान

थिएटर के बाद अब OTT पर आएगी ‘सितारे जमीन पर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे आमिर खान की फिल्म

मोहक नाहटा के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में साथ पहुंचे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, हाथों में हाथ डालकर की एंट्री

बता दें कि अल्लू अरविंद पुष्पा फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन के पिता है और साउथ के जाने-माने प्रोड्यूसर भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर बॉलीवुड से अलग होकर काम करने की योजना पर गंभीर हैं। खबरों के मुताबिक आमिर तीन महीने में दो बार अल्लू अरविंद से मुलाकात कर चुके हैं और फिर बातचीत के सिलसिले में हैदराबाद जाने की तैयारी में हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

आदित्य चोपड़ा ने ठुकराया आमिर का प्रस्ताव

इस बीच यह भी खबर थी कि आमिर खान ने शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के बाद आदित्य चोपड़ा से भी बात की थी। बताया तो ये भी जा रहा है कि वह धूम फ्रेंचाइजी या फिर स्पाई यूनिवर्स में अपनी जगह बनाने का प्रस्ताव लेकर आदित्य चोपड़ा से मिलने गए थे। मगर आदित्य ने उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उनका पूरा फोकस इस समय शाहरुख-सलमान को लेकर ‘पठान वर्सेज टाइगर’ बनाने और साल के अंत में रिलीज होने वाली ‘टाइगर 3’ पर है। वैसे अब आमिर अपना करियर बचाने के लिए बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री से भी मदद लेने में पीछे नहीं हटेंगे।

Aamir khan will work in a telugu film talks are on with this producer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2023 | 12:25 PM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Lal Singh Chaddha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.