परफेक्शनिस्ट टैग पर Vikram Bhatt की अलग राय, बोले- Aamir Khan हमेशा सुधार की गुंजाइश तलाशते रहते हैं
Aamir Khan Work Style: निर्देशक विक्रम भट्ट ने कहा कि वह आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं मानते। उनके अनुसार, आमिर खुद को परफेक्ट नहीं समझते बल्कि हमेशा अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।
- Written By: सोनाली झा
विक्रम भट्ट और आमिर खान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Vikram Bhatt On Aamir Khan: बॉलीवुड में आमिर खान को लंबे समय से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से जाना जाता है। अपनी फिल्मों और किरदारों के लिए बारीकी से काम करने वाले आमिर की मेहनत की अक्सर तारीफ होती रही है। हालांकि, फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट इस लोकप्रिय टैग को लेकर कुछ अलग सोच रखते हैं।
विक्रम भट्ट ने कहा कि आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ कहना पूरी तरह सही नहीं है। उनके मुताबिक, एक सच्चा परफेक्शनिस्ट वह व्यक्ति होता है जो यह मान ले कि उसने अपना सर्वश्रेष्ठ काम कर लिया है और अब उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। विक्रम ने कहा कि मैं इस टैग से पूरी तरह सहमत नहीं हूं। आमिर ऐसे इंसान नहीं हैं जो अपने काम को अंतिम या परफेक्ट मान लें। वह हमेशा सोचते हैं कि चीजों को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है।
लगातार सुधार की सोच बनाती है उन्हें खास
निर्देशक का मानना है कि आमिर की सफलता का सबसे बड़ा कारण उनका सीखने और सुधार करने का रवैया है। उन्होंने कहा कि आमिर कभी भी अपने काम से जल्दी संतुष्ट नहीं होते और हर प्रोजेक्ट में नई संभावनाएं तलाशते रहते हैं। विक्रम भट्ट के अनुसार, किसी कलाकार का अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना और खुद को परफेक्ट मान लेना, दोनों अलग-अलग बातें हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Varanasi Release Date: 1400 करोड़ की ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट पर लगा विराम! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Box Office Collection: ‘जन नायकन’ ने पार किया 155 करोड़ का आंकड़ा, ‘द ओडिसी’ की भी शानदार पकड़ बरकरार
Rashmika Mandanna Injured: शूटिंग के दौरान घायल हुईं रश्मिका मंदाना, डॉक्टर ने 6 हफ्ते के बेड रेस्ट की दी सलाह
Ramayana Trailer: भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी छाया ‘रामायण’ का ट्रेलर, विजुअल्स और VFX की हो रही जमकर तारीफ
गुलाम के सेट पर होते थे मतभेद
बातचीत के दौरान विक्रम भट्ट ने अपनी फिल्म गुलाम की शूटिंग को भी याद किया, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कई बार दोनों के बीच किसी सीन या फैसले को लेकर मतभेद भी हुए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मतभेदों का उद्देश्य एक-दूसरे को गलत साबित करना नहीं था, बल्कि फिल्म को बेहतर बनाना था।
सीखते रहने वाले कलाकार हैं आमिर खान
विक्रम भट्ट ने कहा कि आमिर उन कलाकारों में शामिल हैं जो सिर्फ अपना काम पूरा करके आगे नहीं बढ़ जाते। यदि उन्हें लगता है कि किसी सीन या कहानी को और बेहतर बनाया जा सकता है, तो वे उस पर विस्तार से चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों तक आमिर के साथ काम करने और उन्हें करीब से देखने के बाद उनकी यही समझ बनी है कि आमिर खान एक ऐसे कलाकार हैं जो लगातार सीखना, खुद को निखारना और आगे बढ़ना चाहते हैं।
