Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aamir Khan की यादगार फिल्मों को मिला घिबली आर्ट का अनोखा स्पर्श, PVR ने शेयर की फोटोज

PVR सिनेमास ने हाल ही में आमिर खान के योगदान को सम्मान देते हुए आमिर खान सिनेमा का जादूगर नाम से एक खास फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया। 14 मार्च से 27 मार्च तक चले इस फिल्म फेस्टिवल में एक्टर की 22 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Mar 28, 2025 | 08:34 PM

आमिर खान की यादगार फिल्मों को मिला घिबली आर्ट का स्पर्श

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आमिर खान बॉलीवुड के सबसे बड़े और दिग्गज एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहा जाता है। तीन दशकों से ज्यादा के करियर में उन्होंने कई आइकॉनिक किरदार निभाए और यादगार फिल्में दीं। हाल ही में PVR सिनेमास ने उनके योगदान को सम्मान देते हुए आमिर खान: सिनेमा का जादूगर नाम से एक खास फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया।

इस फेस्टिवल के जरिए आमिर खान की बेहतरीन फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिला, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हुए। जैसे ही यह खास फेस्टिवल खत्म हुआ, PVR सिनेमास ने इस मौके को यादगार बनाने के लिए आमिर के आइकॉनिक किरदारों की घिबली स्टाइल तस्वीरें शेयर कीं। इनमें PK, लगान, दंगल, तारे ज़मीन पर जैसी फिल्मों के किरदारों को एक अलग और खूबसूरत अंदाज़ में दिखाया गया।

PVR सिनेमास ने घिबली स्टाइल तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आप सभी का आमिर खान फिल्म फेस्टिवल को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आज फेस्टिवल का आखिरी दिन है, लेकिन जो अपार सराहना और प्यार आपने दिया, उसके लिए हम दिल से आभारी हैं। आमिर खान की फिल्मों में वही सच्चाई और मासूमियत झलकती है, जो स्टूडियो घिबली की कला में नजर आती है। जैसे घिबली की फिल्मों में बचपन का जादू, इंसानों के रिश्तों की गहराई और दुनिया को देखने का एक अलग नजरिया मिलता है, वैसे ही आमिर की फिल्में भी दिल से जुड़ती हैं।

तारे जमीन पर में बच्चों की दुनिया को समझने की बात हो या PK में समाज के सवाल उठाने की हिम्मत, आमिर के किरदार हमेशा दिल छू जाते हैं। स्टूडियो घिबली की फिल्मों की सबसे खास बात उनकी बारीकी से बनाई गई एनिमेशन और हर सीन में छुपी गहरी भावना होती है। ठीक वैसे ही, आमिर खान भी अपने हर किरदार में असलीपन और सच्चाई लाते हैं। उनकी एक्टिंग में वो ही गहराई होती है, जो घिबली की फिल्मों की जान होती है, जहां हर कहानी बस देखने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए होती है। 14 मार्च से 27 मार्च तक चले इस फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान की 22 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आमिर खान के फिल्मों को लेकर हुए इस बड़े जश्न के अलावा, उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने अपना यूट्यूब चैनल आमिर खान टॉकीज भी शुरू किया है। ये चैनल उनकी फिल्मों और फिल्म बनाने की बारीकियों पर चर्चा के लिए खास बनाया गया है। इसमें दर्शकों को पर्दे के पीछे की अनसुनी कहानियां और हर सीन के छिपे हुए मायने समझने का मौका मिलेगा। साथ ही, आमिर खान की आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर भी रिलीज के लिए तैयार हो रही है।

Aamir khan memorable films got a unique touch of ghibli art pvr shared photos

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 28, 2025 | 08:34 PM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Bollywood News
  • Ghibli
  • PVR

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.