Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आमिर खान के घर सितारों की शाम, सितारे जमीन पर की टीम को सचिन तेंदुलकर ने दिया सरप्राइज

आमिर खान के घर पर आयोजित म्यूज़िकल नाइट में बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे, निर्देशक, संगीतकार और फिल्म की पूरी टीम शामिल हुए। इस फिल्म से कई बच्चों ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहा है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 07, 2025 | 10:54 AM

आमिर खान के घर सितारों की शाम

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साल 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ के स्पिरिचुअल सीक्वल ‘सितारे ज़मीन पर’ का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए हाल ही में एक खास मौका आया। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है और अब आमिर खान ने अपने घर पर एक शानदार म्यूजिकल नाइट होस्ट की, जो हर लिहाज से खास रही। इस म्यूज़िकल नाइट में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे, लेकिन असली सरप्राइज उस वक्त हुआ जब मशहूर नेता राज ठाकरे और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस पार्टी में शामिल हुए।

आमिर खान के घर हुई म्यूजिकल नाइट एक बेहद खास और यादगार शाम रही, जहां फिल्म सितारे जमीन पर की कास्ट, उनके दोस्त, परिवार और कई बड़े सुपरस्टार्स ने शिरकत की। इस इवेंट में फिल्म के 10 टैलेंटेड डेब्यूटेंट्स अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। रणबीर कपूर ने इन बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जो उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। लेकिन असली खुशी का पल तब आया जब राज ठाकरे, सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर जैसे दिग्गज इस म्यूज़िकल नाइट का हिस्सा बने।

आमिर खान खुद भी इन बच्चों के साथ मौजूद रहे और उनका हौसला बढ़ाया। फिल्म के निर्देशक आर. एस. प्रसन्ना भी इस मौके पर पहुंचे और बच्चों के साथ पूरे जोश में दिखे। इस म्यूज़िकल नाइट में कपिल शर्मा और म्यूज़िक इंडस्ट्री के मशहूर तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी ने माहौल को और भी शानदार बना दिया। आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर।

ये भी पढ़ें- फिल्मों से दूर होकर यूट्यूब पर छाईं अमृता राव

आर एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर ‘शुभ मंगल सावधान’ बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ ‘सितारे जमीन पर’ में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। आर एस प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Aamir khan house raj thackeray sachin tendulkar sitaare zameen par team

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2025 | 10:54 AM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Entertainment News
  • Sachin Tendulkar
  • sitaare zameen par

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.