-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Held Girlfriend Gauri Spratt Hand At Sitaare Zameen Par Screening
सितारे जमीन पर स्क्रीनिंग में आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ थामा, बेटे आजाद संग दिए पोज
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की स्पेशल स्क्रीनिंग हाल ही में आयोजित हुई, जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और बेटे आजाद के साथ पहुंचे। आमिर ने व्हाइट शेरवानी पहन शाही अंदाज में एंट्री ली।

सितारे जमीन पर स्क्रीनिंग में आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ थामा
मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें आमिर खान अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ शामिल हुए। इस इवेंट में आमिर खान का रॉयल लुक सभी की नजरें खींच लाया।
आमिर खान ने व्हाइट शेरवानी पहनकर बेहद शाही अंदाज में एंट्री ली। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। गौरी ने हरे रंग की साड़ी पहनी थी और सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बालों में चोटी बनाई थी। दोनों ने मीडिया के सामने हाथ थामकर मुस्कुराते हुए पोज दिए।
बेटे आजाद राव खान के साथ नजर आए आमिर
स्क्रीनिंग में आमिर के बेटे आजाद राव खान भी नजर आए, जो अब काफी बड़े हो गए हैं। आजाद ने ब्लू सूट पहना था और पिता के साथ बेहद डैशिंग दिखे। आमिर के इस खास लुक और फैमिली प्रेज़ेंस ने स्क्रीनिंग को और भी खास बना दिया। आमिर खान की बहन निखत खान भी इस इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने ग्रे साड़ी में एकदम एलिगेंट लुक अपनाया।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
ये भी पढ़ें- सन ऑफ सरदार 2 का धमाकेदार पोस्टर रिलीज, दो टैंकरों पर खड़े दिखे अजय देवगन
आयरा खान पति नुपूर शिखरे संग पहुंची
आमिर की बेटी आयरा खान भी अपने पति नुपूर शिखरे के साथ पहुंचीं। आयरा ने डीप नेक ब्लाउज के साथ मरून रंग का लहंगा पहना था, जबकि नुपूर सूट-बूट में फॉर्मल लुक में नजर आए। फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ आमिर खान के दिल के बेहद करीब मानी जा रही है। यह फिल्म मेंटली और इमोशनली रूप से कमजोर बच्चों की कहानी को बेहद संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करती है। आमिर खान इससे पहले भी इसी थीम पर बनी ‘तारे जमीन पर’ में काम कर चुके हैं, जिसने दर्शकों के दिल को छू लिया था।
Aamir khan held girlfriend gauri spratt hand at sitaare zameen par screening
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Jul 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 10:49 AMबेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














