झारखंड चुनाव में ललकारे योगी, अपराधियों को जहन्नुम में भेजने का दम केवल भाजपा सरकार में
झारखंड चुनाव के दौरान सीएम योगी ने धनबाद में जनसभा को संबोधित किया और अपने भाषण में दुश्मनों को खुली चेतावनी दी, जिससे जनता हंसी में झूम उठी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और तमाम दल एकजुट होकर केवल झारखंड को लूटने और खसोटने का काम कर रहे हैं। वह यहां पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान को घुसा कर यहां की जमीन और रोटी पर संकट पैदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों को इस चुनाव में सबक सिखाने की जरूरत है। साथ ही साथ यह याद दिलाया कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में राज्य के दुश्मनों और अपराधियों को जहन्नुम में भेजा जाता है, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर यहां लोगों की सुरक्षा की जाएगी।