मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब, कहा- हम अपने शिक्षा मंत्री को भेजने को तैयार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के स्कूलों के खराब हालात का मुद्दा उठाया, जिससे दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक विवाद बढ़ गया। केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ को यह ऑफर भी दिया है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कई जनसभाओं को संबोधित किया और अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की खराब सड़कों और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान दागा तो वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ को याद दिलाया कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था कितनी खराब है। वहां के बच्चे आज भी टाट-पट्टी पर बैठते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह ऑफर भी दिया कि अगर योगी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां की शिक्षा व्यवस्था को सुधारना चाहते हैं, तो वह अपने शिक्षा मंत्री को भेज कर वहां की व्यवस्था को सुधारने में मदद करने के लिए तैयार हैं।