Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

West Bengal में भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, किसके सिर सजेगा ताज, कौन होगा किंग ऑफ बंगाल?

Bengal Elections Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य भर में भारी सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी निगरानी के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 04, 2026 | 02:35 PM

ममता बनर्जी और पीएम मोदी, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Follow Us:

Bengal Assembly Elections Result: भारी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल में मतगणना शुरू हो गई है। बंगाल में चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती है ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है।

बंगाल में जहां ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी अपनी हैट्रिक के बाद सत्ता बचाने की कोशिश में है, वहीं भाजपा बंगाल में ‘परिवर्तन’ के नारे के साथ पूरी ताकत झोंक चुकी है। शुरुआती रुझानों के आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चुनाव आयोग ने संवेदनशील इलाकों और काउंटिंग सेंटर्स पर विशेष नजर रखी है। मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण शांति बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

महुआ मोइत्रा का बड़ा दांव! राजनाथ सिंह की चिट्ठी शेयर कर मोदी सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे, बगावत की अटकलें

जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव के बाद से थी फरार; दक्षिण 24 परगना में पुलिस ने दबोचा

आज से PM मोदी का बंगाल दौरा: किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं की सौगात, 3 नौसेनिक जहाजों का करेंगे कमीशन

कोलकाता एयरपोर्ट पर भारी बवाल! अभिषेक बनर्जी के आने से पहले भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, देखें VIDEO

कौन बनेगा किंग?

क्या ‘खेला’ एक बार फिर ममता बनर्जी के पक्ष में जाएगा या इस बार बंगाल की जनता किसी नए चेहरे को ‘किंग’ की कुर्सी पर बिठाएगी? यह सवाल न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण है। अगले कुछ घंटों में यह साफ हो जाएगा कि बंगाल का ताज किसके सिर सजेगा और आने वाले पांच साल के लिए राज्य की बागडोर किसके हाथ में होगी।

यह भी पढ़ें: केरलम में कांग्रेस की 10 साल बाद सत्ता में वापसी के संकेत, अब मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 5 दिग्गजों में होड़

क्या बोले शुवेंदु अधिकारी

बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि राज्य में उनकी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था सुधारी जाएगी और विकास, सुरक्षा तथा हिंदुत्व का नया अध्याय शुरू हो जाएगा। शुवेंदु के अनुसार तकरीबन 2500 पैरामिलिट्री कंपनियां अगले दो महीनों तक राज्य में सुरक्षा के मद्द्नजर मौजूद रहेंगी। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पार्टी का कहना है कि टीएमसी चौथी बार सरकार बनाएगी।

ट्रिपल लेयर में सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा व्यवस्था पर पूर्वी मिदनापुर एसपी अंगशुमन साहा ने कहा, “तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहले स्तर की सुरक्षा की जा रही है और प्राप्त डाक मतपत्रों को सुरक्षित रखा गया है। परिसर के अंदर, मतगणना हॉल के अंदर और बाहर दोनों जगह सीएपीएफ के जवान तैनात हैं। मतगणना हॉल के बाहर क्यूआर कोड स्कैनर लगाए गए हैं और स्कैन करने के बाद ही प्रत्येक व्यक्ति को प्रवेश दिया जा रहा है। मुख्य द्वार पर जिला सशस्त्र पुलिस तैनात है। हम डीएफएमडी और एचएचएमडी का उपयोग करके जांच कर रहे हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। बाहर, सीएपीएफ के जवान क्यूआरटी ड्यूटी पर हैं और जिला पुलिस भी मौजूद है। हमने अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए अंदर ज्यादा लोग इकट्ठा न हों। सभी अधिकृत व्यक्ति और एजेंट पहले ही पहुंच चुके हैं और उचित जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया है।”

West bengal assembly results 2026 counting of votes begins in west bengal amid tight security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 08:19 AM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • West Bengal
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.