Assembly Elections 2026 Live: पश्चिम बंगाल चुनाव फेज-2 का मतदान आज, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई वोटिंग
Assembly Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए मतदान आरंभ हो गया है। मतदान के लिए सभी बूथों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जानिए सभी बड़ी खबरें-
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
पश्चिम बंगाल चुनाव की कॉन्सेप्ट फोटो, सोर्स- नवभारत डिजाइन
29 Apr 2026 07:04 AM (IST)
29 Apr 2026 07:04 AM (IST)बंगाल में वोटिंग से पहले बवाल, BJP बूथ एजेंट की पिटाई, सिर फटा
बंगाल चुनाव के ठीक पहले नादिया में भाजपा के बूथ एजेंट की पिटाई हो गई है। आरोप है कि टीएमसी के लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी जिससे उनका सिर भी फट गया।
29 Apr 2026 06:43 AM (IST)
29 Apr 2026 06:43 AM (IST)उत्तर 24 परगना में मतदान से पहले मॉक पोल, सभी तैयारियां पूरी
उत्तर 24 परगना के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोल चल रहा है। राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा।
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Mock poll underway at a polling station in North 24 Parganas. All preparations are in place for the second and final phase of the state assembly elections.
Voting to begin at 7 am. pic.twitter.com/0T7D3PHFmh
— ANI (@ANI) April 29, 2026
29 Apr 2026 06:30 AM (IST)
29 Apr 2026 06:30 AM (IST)दूसरे चरण में इन सीटों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
बंगाल चुनाव को दूसरे चरण की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर मैदान में हैं। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के शुभेंदु अधिकारी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं, कोलकाता पोर्ट सीट पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश सिंह से है। इसके अलावा दमदम, संदेशखाली, हिंगलगंज, भाटपारा, जगतदल, बैरकपुर, बनगांव, राणाघाट उत्तर, राणाघाट दक्षिण, रासबिहारी, यादवपुर और बेलीगंज जैसी सीटों पर भी मुकाबला कड़ा माना जा रहा है।
WB Elections Phase 2 Voting Live: पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और अंतिम फेज के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटर्स की भारी भीड़ लगना शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अब देखना यह है कि क्या बंगाल में ममता बनर्जी एक बार फिर सरकार बना पाएंगी या फिर सत्ता विरोधी लहर का असर दिखाई पड़ेगा। आज दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। जबकि 4 मई को सभी विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
इस लाइव ब्लॉग में हम आपको हर अपडेट जैसे- मतदान प्रतिशत, बड़ी खबरें और नेताओं की गतिविधियों की जानकारी देंगे। बस इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।
