वायनाड उपचुनाव : आज नामांकन भरेंगी प्रियंका गांधी, सोनिया, खरगे और राहुल भी होंगे मौजूद

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड से अपना नामांकन दाखिल करेंगी और इस मौके पर पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
वायनाड उपचुनाव : आज से फिर प्रियंका गांधी का प्रचार अभियान शुरू
प्रियंका गांधी-राहुल गांधी (सोर्स: एएनआई)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : आज यानी बुधवार 23 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगी और इस मौके पर पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

पार्टी सूत्रों की मानें तो आज नामांकन से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे एक रोडशो करेंगे। प्रियंका गांधी के नामांकन दाखिल करने के मौके पर सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस मौके पर मौजूद रहेंगे। लगभग दो किलोमीटर लंबा रोड शो सुबह 11 बजे यहां कलपेट्टा में नए बस स्टैंड से शुरू होगा।

वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा जब आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के समय रोडशो करेंगी तो उस दौरान पार्टी अथवा सहयोगी दलों के झंडों के इस्तेमाल पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

जानकारी दें कि वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं।वहीं बहन प्रियंका के वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से पहले कहा राहुल गांधी ने कहा कि वह इस क्षेत्र के लिए अपनी बहन से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकते।

वहीं लोकसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद, जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी।

ऐसे में निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी पहली बार सांसद बनेंगी तथा यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य - सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में होंगे। वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आगामी 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा के पहले चरण के मतदान के साथ होगा। वहीं मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com