केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, किसानों को कर्ज से मुक्त करने का किया ऐलान
मुंबई में आज रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज भारतीय जनता पार्टी का संक्लप पत्र जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र में भाजपा महाराष्ट्र के पूर्ण विकास का संकल्प किया है।
- Written By: प्रिया जैस
बीजेपी का संकल्प पत्र (सौजन्य - एक्स)
मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बांद्रा के सोफिटेल होटेल में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। अमित शाह के साथ देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, पीयूष गोयल आदि बड़े नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करने के लिए मंच पर मौजूद रहे।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्ण विकास का संकल्प किया है। उन्होंने कहा बीजेपी जो कहती है उसे पूरा करती है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र के लिए भाजपा का चुनाव घोषणापत्र विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने की रूपरेखा है।
अमित शाह द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र में बीजेपी ने खास तौर पर किसानों, युवाओं, महिलाओं पर फोकस करते हुए कई सारे वादे अपने संकल्प पत्र में किए है। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें राज्य के लोगों को राज्य में एक और कार्यकाल के लिए चुने जाने पर कुल 25 आश्वासन देने का वादा किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
बंगाल चुनाव में अमित शाह ने भरी हुंकार, ममता बनर्जी को दी सीधी चेतावनी! बोले- BJP के लिए वोट न दें
RG कर जैसी घटनाओं ने पूरे बंगाल को शर्मसार किया…अमित शाह बोले- BJP सरकार आने पर करेंगे न्याय
बंगाल-तमिलनाडु में आज थम जाएगा सियासी शोर, दिग्गजों ने झोंक दी पूरी ताकत, 23 को पड़ेंगे वोट
बीजेपी का संकल्प पत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बांद्रा के सोफिटेल होटेल में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah launches BJP's 'Sankalp Patra' for #MaharashtraAssemblyElections2024, in Mumbai. Deputy CM Devendra Fadnavis, state BJP chief Chandrashekhar Bawankule, Mumbai BJP chief Ashish Shelar, Union Minister Piyush Goyal and other leaders of the… pic.twitter.com/F6pXK2eDQH — ANI (@ANI) November 10, 2024
संकल्प पत्र जारी करने पर अमित शाह
अमित शाह ने कहा, भाजपा का संकल्प पत्र 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता हैं। अमित शाह ने मुंबई में भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा कि विपक्षी महा विकास आघाडी के वादे तुष्टीकरण को बढ़ावा देते हैं।
अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए बोला कांग्रेस ने अपने शासन वाले राज्यों में चुनाव पूर्व वादों को पूरा नहीं किया, महा विकास आघाडी की कोई विश्वसनीयता नहीं है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ऐसी नहीं है।
महायुति का घोषणापत्र
जानकारी के लिए बता दें, कि बीते 5 नवंबर को सीएम एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के संकल्प पत्र जारी होने से पहले ही कोल्हापुर में एक रैली के दौरान महायुति के घोषणा पत्र के 10 वादों का ऐलान किया था। इसमें उन्होने लाडली बहना योजना से लेकर किसान, सीनियर सीटीजन की पेंशन और आंगनवाड़ी को लेकर भी वादे किए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी कार्यक्रम में मौजूद दिखे थे।
यह भी पढ़ें- कमला हैरिस की तरह हारेगी कमलाबाई, बोले संजय राऊत – नाशिक को ड्रग्समुक्त बनाने के लिए वसंत गिते को वोट देगी जनता
