उद्धव ठाकरे बोले- लोगों के सामने आ गया BJP का ‘नोट-जेहाद’, चुनाव आयोग को करनी चाहिए कार्रवाई
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि विनोद तावड़े को तो कई राज्यों में सरकार बनाने और गिराने का अनुभव है। आज यह बात जाहिर हो गई कि आखिर उन्होंने यह सब काम किस तरीके से किया है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के नेता विनोद तावड़े के पास से कैश बरामद होने के मामले में महा विकास अघाड़ी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि विनोद तावड़े को तो कई राज्यों में सरकार बनाने और गिराने का अनुभव है। आज यह बात जाहिर हो गई कि आखिर उन्होंने यह सब काम किस तरीके से किया है। आज भारतीय जनता पार्टी का नोट जेहाद सबके सामने जाहिर हो गया है। चुनाव आयोग को इस पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। केवल मुकदमा दर्ज करके मामले को ठंडे बस्ते में नहीं डाला जाना चाहिए। अगर निर्वाचन आयोग कार्रवाई नहीं करता है तो महाराष्ट्र की जनता जरूर इसको संज्ञान में लेगी और अपनी ओर से कार्यवाही करेगी।