-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Uddhav Thackeray Appealed To The Rebels Leave Your Ambitions And Think About Maharashtra
उद्धव ठाकरे ने बागियों से की अपील, बोले- महत्वकांक्षाओं को छोड़ महाराष्ट्र के बारे में सोचें
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस कुछ सीट चाहती थी और हम भी कुछ और सीट चाहते थे। लेकिन जब हमने महाराष्ट्र के हितों के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है तो सभी को गठबंधन धर्म का पालन करना होगा।

उद्धव ठाकरे (सोर्स: एक्स@ShivSenaUBT_)
सिंधुदुर्ग: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार राजन तेली के लिए कोंकण क्षेत्र के तटीय शहर सावंतवाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एमवीए के बागियों से अपील की। उद्धव ठाकरे ने कहा कि सीट बंटवारे पर बातचीत के दौरान खींचतान हो सकती है, लेकिन गठबंधन के घटक अंततः एकजुट रहते हैं।
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि “कांग्रेस कुछ सीट चाहती थी और हम भी कुछ और सीट चाहते थे। लेकिन जब हमने महाराष्ट्र के हितों के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है तो सभी को गठबंधन धर्म का पालन करना होगा।” शिवसेना(उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को महा विकास अघाड़ी के बागियों से अपील की कि वे अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को किनारे रख महाराष्ट्र के हित के लिए बड़ा सोचें।
उद्धव ने बागियों से की अपील
उद्धव ठाकरे ने कहा कि एमवीए सभी सहयोगी ऐसा कर रहे हैं। मैं अभी भी मैदान में मौजूद एमवीए के बागियों से अपील करना चाहता हूं कि वे महाराष्ट्र विरोधी तत्वों की मदद न करें।” शिवसेना (यूबीटी) विपक्षी गठबंधन एमवीए में कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के साथ शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन
UBT को बताया उलेमा बचाव टोली, उद्धव के बाबर जनता पार्टी वाले तंज पर नरेश म्हस्के का पलटवार
‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
यह भी पढ़ें:– मुंबई में तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के आर्थिक मॉडल पर साधा निशाना, बोले- दिवालिया होने की कगार पहुंचा कर्नाटक
सावंतवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मंत्री दीपक केसरकर को उद्धव ठाकरे गुट के राजन तेली के खिलाफ मैदान में उतारा है।
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर साधा निशाना
उद्धव ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे पर हमला करते हुए उन्हें निशाने पर लिया और आरोप लगाया कि उन्होंने अगस्त में सिंधुदुर्ग जिले के मालवण तहसील स्थित रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के लिए समुद्री हवाओं को दोषी ठहराया। ठाकरे ने कहा कि “योद्धा राजा द्वारा निर्मित सिंधुदुर्ग किला समुद्री हवाओं के बावजूद सदियों तक खड़ा रहा। जो लोग शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने के लिए समुद्री हवाओं को जिम्मेदार ठहराते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।”
खदानें भी बड़े व्यापरिक समूहों को देंगे
उद्धव ठाकरे ने कोंकण के लोगों से अपील की कि वे महा विकास आघाड़ी (MVA) में विश्वास रखें ताकि कोंकण को समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कोंकण की कृषि भूमि और खदानें भी बड़े व्यापारिक समूहों को दी जा सकती हैं, जैसा मुंबई में अडानी समूह के साथ हो रहा है।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के बीच अजित पवार को सुप्रीम कोर्ट का झटका; शरद पवार की फोटो और पार्टी के नाम को लेकर दिए ये निर्देश
योजनाओं के ले जा रहे गुजरात
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र की बड़ी परियोजनाएं गुजरात स्थानांतरित हो रही हैं, उस पर चिंता जताई और कहा कि ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र का सचिवालय मंत्रालय भी गुजरात भेजा जा सकता है।
Uddhav thackeray appealed to the rebels leave your ambitions and think about maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बैतूल: मालिक की मौत का सदमा नहीं सह पाया डुग्गू, अंतिम बिदाई होते ही तोड़ा दम; जानवर और इंसान के प्रेम की मिसाल
Jul 14, 2026 | 08:30 PMप्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PMकर्क संक्रांति 2026: इस दिन करें इन शुभ चीजों का दान, सूर्य देव की कृपा से संवर सकते हैं बिगड़े काम
Jul 14, 2026 | 08:24 PMभूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां
Jul 14, 2026 | 08:11 PMआश्रम बनाने के नाम पर 2.90 करोड़ की ठगी और चोरी का खुलासा, जैंत पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 08:10 PMमुरैना: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, कार में अगवा कर बेरहमी से पीटा; मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंका
Jul 14, 2026 | 08:01 PMमुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
Jul 14, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














