- Hindi News »
- Elections »
- In Mumbai Tejasvi Surya Targeted The Economic Model Of Congress
मुंबई में तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के आर्थिक मॉडल पर साधा निशाना, बोले- दिवालिया होने की कगार पहुंचा कर्नाटक
भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस के आर्थिक मॉडल की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों ने कर्नाटक को दिवालिया होने की कगार पर पहुंचा दिया है।
- Written By: आकाश मसने

तेजस्वी सूर्या (सोर्स: एक्स@Tejasvi_Surya)
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजस्वी सूर्या बुधवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए मुंबई पहुंचे। उन्होंने मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस के आर्थिक मॉडल की भी आलोचना की। बुधवार को आरोप लगाते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों ने कर्नाटक को दिवालिया होने की कगार पर पहुंचा दिया है।
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि कर्नाटक गंभीर वित्तीय अस्थिरता का सामना कर रहा है। सूर्या ने मुंबई में कहा कि “यह कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा तैयार किया गया एक गैरजिम्मेदार आर्थिक मॉडल है। राज्य अब दिवालियापन और आर्थिक अराजकता की कगार पर खड़ा है। सार्वजनिक धनराशि को लेकर सरकार की नीतियां आर्थिक संकट पैदा कर रही हैं।”
बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि पिछली भाजपा सरकार ने कर्नाटक में 20 हजार करोड़ रुपए का राजस्व अधिशेष बजट पेश किया था। लेकिन कांग्रेस की ‘राजकोषीय अनुशासनहीनता और कुशासन’ के कारण पिछले दो वर्षों में 12 हजार करोड़ रुपए का राजस्व घाटा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन? सुजय विखे पाटिल के बयान से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल
मंच पर बैठे थे शिवराज सिंह चौहान, तभी भाजपा अध्यक्ष का आया फोन; और सौंप दी ये अहम जिम्मेदारी
सिर्फ एक मिस्ड कॉल और आप बनेंगे नारी शक्ति का हिस्सा, बांसुरी स्वराज ने जारी किया खास नंबर
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के बीच अजित पवार को सुप्रीम कोर्ट का झटका; शरद पवार की फोटो और पार्टी के नाम को लेकर दिए ये निर्देश
महिलाओं को नहीं मिले दो हजार रुपए
भाजयुमो के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने महाराष्ट्र के लोगों को आगाह किया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो इससे खतरा हो सकता है। सूर्या ने दावा किया कि कर्नाटक सरकार का महिलाओं को 2,000 रुपए मासिक भत्ता देने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जिसके कारण लाभार्थियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
डीके शिवकुमार ने स्वीकार किया
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी हाल ही में बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए धन की कमी की बात स्वीकार की है। सूर्या ने कहा कि “उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सार्वजनिक रूप से दो बार स्वीकार किया है कि राज्य के पास बेंगलुरु में गड्ढों की मरम्मत के लिए पैसे नहीं हैं। शिवकुमार के बगल में बैठे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस चिंता को स्वीकार किया है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें:– बैग की जांच को लेकर ध्यान भटका रही शिवसेना यूबीटी, देवेंद्र फडणवीस बोले- वोट मांगने का निकाला नया तरीका
In mumbai tejasvi surya targeted the economic model of congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Noida Protest Updates: नोएडा बवाल पर प्रदेश में मचा घमासान, अखिलेश यादव ने सीएम योगी से मांगा इस्तीफा
Apr 13, 2026 | 10:19 PMन छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PMईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PMप्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू मैच में रच दिया इतिहास, सूर्यवंशी समेत 3 प्लेयर्स को ‘डक’ पर आउट कर बनाया ये रिकॉर्ड
Apr 13, 2026 | 10:08 PMभारत सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक, होर्मुज संकट के बीच ईरान का बड़ा बयान; कहा- नहीं लिया कोई टोल
Apr 13, 2026 | 10:02 PMमुंबई में आम से खास लोगों के लिए म्हाडा के घरों की लॉटरी, 2,640 घरों के लिए अब तक 17 हजार से अधिक आवेदन
Apr 13, 2026 | 10:00 PMSRH vs RR: ईशान की शानदार पारी से हैदराबाद ने बनाए 216 रन, राजस्थान को जीत के लिए करनी होगी मशक्कत
Apr 13, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM
नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाली समिति का बड़ा खुलासा, बताया कैसे होता है ‘चमत्कार’ का खेल
Apr 13, 2026 | 09:31 PM
नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?
Apr 13, 2026 | 02:00 PM
पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM













