बीजेपी को लगा बड़ा झटका, भाजपा का दामन छोड़ तृप्ति सावंत ने मनसे का थामा हाथ, मिल गया टिकट

आज खबर सामने आयी है कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। भाजपा की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत ने अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से अपना नाता जोड़ लिया है।
MNS में शामिल हुईं तृप्ति सावंत
तृप्ति सावंत (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। खबर सामने आयी है कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। भाजपा की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत ने अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से अपना नाता जोड़ लिया है।

आनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए तृप्ति सावंत ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को चुन लिया है। मनसे ने तृप्ति सावंत को अपनी पार्टी से उम्मीदवर भी घोषित कर दिया है।

इस उम्मीदवार के खिलाफ मिला टिकट

बता दें, कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने तृप्ति सावंत को बांद्रा पूर्व से टिकट दे दी है। आपको बताते चले कि ये वहीं सीट है. जहां से अजित पवार की एनसीपी ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दी है। इसका मतलब ये साफ है कि इस विधानसभा चुनाव में बांद्रा पूर्व में तृप्ति सावंत और जीशान सिद्दीकी के बीच घमासान देखने को मिलेगा।

तृप्ति सावंत का इतिहास

बताते चले कि तृप्ति सावंत दिवंगत प्रकाश सावंत की पत्नी है, इन्हें शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे के बेहद करीबी माने जाते है। स्वर्गीय प्रकाश सावंत बृहन्मुंबई नगर निगम से तीन बार सांसद रह चुके है। उन्होंने 2009 और 2014 में बांद्रा पूर्व से महाराष्ट्र विधानसभा सीट जीती थी। उनके निधन के बाद ये टिकट उनकी पत्नी को दी गई थी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन अर्ज दाखिल करने के लिए आज आखिरी दिन है। ऐसे में आज सभी राजनीतिक दलों के नेता और उम्मीदवार नामांकन अर्ज दाखिल कर रहे है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने है और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com