-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Such A Scene Was Seen In Aap Bjp And Congress Offices Before The Election Results
AAP-BJP के खेमे में उत्सव का माहौल, कांग्रेस दफ्तर में पसरा सन्नाटा, चुनाव परिणामों से पहले दिल्ली में दिखा ऐसा नजारा
- Written By: आकाश मसने
दिल्ली चुनाव के नतीजे कल यानी 8 फरवरी को सामने आएंगे, लेकिन इससे पहले देश की राजधानी का सियासी पारा हाई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यालय में तैयारियां तेज हो गई है...

भाजपा और आप के कार्यालयों के बाहर शुरू हुई तैयारियां (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव के नतीजे कल यानी 8 फरवरी को सामने आएंगे, लेकिन इससे पहले देश की राजधानी का सियासी पारा हाई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यालय में तैयारियां तेज हो गई हैं। पंडाल लगने शुरू हो गए हैं और मंच सजाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई है। हालांकि कांग्रेस के दफ्तर के बाहर कोई हलचल नहीं है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है।
सबसे पहले बात करें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की तो यहां चुनाव परिणाम से पहले शुक्रवार को जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक बड़ी सी स्टेज लगाई गई है, और कल यहां आने-जाने वालों लोगों के लिए रास्ते भी बनाए जा रहे हैं। स्टेज के सामने दरी बिछाई जा रही हैं, और टेबल-कुर्सियां बिछाई जा रही हैं।
नतीजों के लेकर भाजपा उत्साहित
27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर चल रही भारतीय जनता पार्टी एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आने के बाद काफी उत्साहित दिख रही है। चुनाव के परिणाामों से पहले दिल्ली भाजपा के दफ्तर में खास तैयारी की जा रही है। भाजपा कार्यालय के बाहर एक बड़ा हॉल तैयार किया गया है, जिसमें एक स्टेज भी बनाया गया है। कल बीजेपी प्रवक्ता मीडिया को जवाब देंगे और लाइव भी जुड़ेंगे, इसे लेकर भी तैयारी की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चंदा चोरी पर संजय सिंह का बड़ा हमला: बोले- ‘भ्रष्ट ट्रस्ट’ को तुरंत भंग कर चंपत राय को भेजो जेल
अमरावती में युवक कांग्रेस का अनोखा आयोजन, राहुल गांधी के जन्मदिन पर स्वच्छता दूतों का किया सम्मान
कर्नाटक में MLA की क्रॉस वोटिंग पर BJP सख्त, नितिन नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष को बुलाया दिल्ली, बनाई जांच कमेटी
राज्य में जेलों के आधुनिकीकरण में लाएं तेजी, समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री पंकज भोयर ने दिए निर्देश
कांग्रेस के खेमे में सन्नाटा
इधर पिछले दो चुनावों से खात नहीं खोल पाई कांग्रेस के खेमे में इस बार भी ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर कोई भी नेता या कार्यकर्ता मौजूद नहीं है। कांग्रेस कार्यालय केबाहर एकदम सन्नाटा पसरा हुआ है। कांग्रेस के कार्यालय के नजारे को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर न ही कोई उत्साह है और न ही कोई तैयारी।
दिल्ली के नतीजों पर टिकी सभी की नजरें
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। सवाल है कि AAP आप चौथी बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी या फिर भाजपा 27 साल का सूखा खत्म करेगी। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी नजरें होंगी। क्या कांग्रेस वाकई अपनी स्थिति सुधार पाएगी या महज वोट कटवा साबित होकर रह जाएगी?
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर होगा या फिर AAP लगातार चौथी बार सरकार बनाने में कामयाब होगी। इसका खुलासा कल आने वाले चुनावी नतीजों से साफ हो जाएगा। निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।
Such a scene was seen in aap bjp and congress offices before the election results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: किसानों ने रोका कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का काफिला, मांगों को लेकर सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन
Jun 19, 2026 | 05:49 PMमैहर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, भाजपा के मंच पर ही आपस में भिड़े दो बड़े नेता; थाने तक पहुंचा मामला- देखें VIDEO
Jun 19, 2026 | 05:47 PM3 Idiots Sequel: रैंचो विल बैक? राजकुमार हिरानी ने खोला 3 Idiots सीक्वल का राज, 20 साल बाद फिर लौटेगा तिगड़ी
Jun 19, 2026 | 05:47 PMमिठाई के नाम पर बिक रहा था जहर, तुकाराम मुंढे की टीम ने जब्त किया 1300 किलो से ज्यादा मिलावटी मावा
Jun 19, 2026 | 05:45 PMचीन नहीं…अमेरिकी फंड से तैयार हुआ था कोरोना वायरस! वुहान लैब पर बड़ा खुलासा, व्हाइट हाउस में छिपा था सबूत
Jun 19, 2026 | 05:34 PMMamata Banerjee Contempt Notice: कलकत्ता हाईकोर्ट का ममता बनर्जी और अभिषेक को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
Jun 19, 2026 | 05:22 PMVaranasi: पीआईबी की ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला आयोजित, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ संवाद
Jun 19, 2026 | 05:19 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM














