भोकरदन विधानसभा सीट : BJP और NCP में है कांटे की टक्कर, जानिए इस बार क्या बन रहा समीकरण

भोकरदन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है।
भोकरदन विधानसभा सीट : BJP और NCP में है कांटे की टक्कर, जानिए इस बार क्या बन रहा है समीकरण
भोकरदन विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

जालना : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव ओयोग ने इस राज्य में एक ही फेज में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। बता दें महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। ऐसे में हम हर एक विधानसभा सीट का बारी – बारी से विश्लेषण कर रहे हैं। इस बीच आज हम भोकरदन विधानसभा सीट के भूत और वर्तमान को देखकर भविष्य जानने का प्रयास करेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।

भोकरदन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। भोकरदन जालना लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस विधानसभा सीट पर 2014 से बीजेपी का दबदबा रहा है। यहां की जनता ने 2014 से ही बीजेपी उम्मीदवार संतोष रावसाहेब दानवे को अपना जनादेश देने का काम किया है।

भोकरदन विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?

वर्ष उम्मीदवार पार्टी वोटों की संख्या
2019 संतोष रावसाहेब दानवे BJP 118539
2014 संतोष रावसाहेब दानवे BJP 69597
2009 चंद्रकांत पुंडलिकराव दानवे NCP 67480
2004 चंद्रकांत पुंडलिकराव दानवे NCP 73611
1999 विठ्ठलराव रामसिंह पाटिल सापकाल BJP 52456
1995 रावसाहेब दादराओ दानवे BJP 63561
1990 रावसाहेब दादराओ दानवे BJP 62684
1985 संतोषराव वालुबा देसपुते INC 39446
1980 रंगनाथ शिवराम पाटिल INC(U) 31889
1978 विठ्ठलराव आर. आमसिंह पाटिल JNP 32990
1972 बी. राव नरसिंगराव गवंडे INC 30817

भोकरदन विधानसभा के जातीय समीकरण

भोकरदन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह जालना जिले में स्थित है और जालना संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। भोकरदन विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 41,776 हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 12,375 हैं। भोकरदन विधानसभा में मुस्लिम मतदाता लगभग 34,966 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 11.5% है। 2019 विधानसभा चुनाव के अनुसार भोकरदन विधानसभा के मतदाता मतदान कुल 71.36 प्रतिशत रहा।

जानिए इस बार क्या बन रहा समीकरण

भोकरदन विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता ने सबसे अधिक बार बीजेपी पर अपना भरोसा जताया है। इस विधानसभा सीट पर सबसे पहले साल 1990 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपना पंजा खोला था। तब से लेकर 1999 तक इस सीट पर बीजेपी लगातार जीत दर्ज करते रही। उसके बाद 2004 यहां की जनता ने अपना जनादेश बदलकर एनसीपी को दिया। 2014 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की और तब से लेकर मौजूदा समय तक यहां बीजेपी के उम्मीदवार संतोष रावसाहेब दानवे विधायक हैं।

अगर आप इस विधीनसभा सीट के पुराने इतिहास को देखेंगे तो पाएंगे की यहां की जनता ने सबसे ज्यादा बार बीजेपी उम्मीदवार को चुना है। ऐसे में 2024 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रिपीटेशन के चांसेस दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह तो सिर्फ एक अनुमान है बाकी तो चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com