संजय राउत बोले- भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं फडणवीस का खासमखास बन चुके राज ठाकरे
संजय राउत ने राज ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम उसी भाषा का उपयोग करते हैं, जो व्यक्ति के साथ जरूरी होती है। हमें पता है कि किसे किस भाषा में जवाब देना है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक दूसरे पर बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने राज ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम लोगों को पता है कि किसको किस भाषा में जवाब देना है। इसीलिए हम उसी भाषा का प्रयोग करते हैं। संजय राउत ने कहा कि हम बाला साहब ठाकरे की विरासत को संभालने वाले लोग हैं। हम वैसे ही काम करते हैं। जहां तक राज ठाकरे की बात है, वह आजकल देवेंद्र फडणवीस और भारतीय जनता पार्टी के खासमखास बने हुए हैं। वहां से जो स्क्रिप्ट लिखकर आती है, उसे राज ठाकरे पढ़ दिया करते हैं।