Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरकार गिराने में अडानी का हाथ, नांदेड़ में राहुल गांधी ने किया दावा, गिनाए महाराष्ट्र को होनेवाले नुकसान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान नांदेड़ का दौरा किया। इस दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार को गिराने में भाजपा सरकार के साध-साध अडाणी का भी हाथ था।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 15, 2024 | 09:00 AM

राहुल गांधी ने अपने भाषण में संविधान की रक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी संविधान को समाप्त करना चाहती है। हम कहते हैं, संविधान को बचाना है, क्योंकि यही हिंदुस्तान का संविधान है, जो गरीबों और आम जनता की रक्षा करता है। भाजपा की सोच नफरत, हिंसा और अहंकार से भरी हुई है, जबकि हम मोहब्बत, भाईचारे और इज्जत की बात करते हैं।”

Follow Us
Close
Follow Us:

नांदेड़ (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सियाली माहौल दिन पर दिन गरम होते चला जा रहा है। इस बीच राहुल गांधी महाराष्ट्र में अपने चुनावी दौर को आगे बढ़ाते हुए नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को बताया कि सरकार ने उन्हें हर चीज से वंचित रखा है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के लोगों को उनकी सरकार से “वंचित” किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि मौजूदा सरकार ने धारावी को अडानी के हवाले कर दिया है।

अडाणी के हवाले किया धारावी

महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “महाराष्ट्र में लोगों को उनकी सरकार से वंचित किया गया। सरकार गिराने के लिए आयोजित बैठक में अडानी मौजूद थे। आखिर अडानी उस राजनीतिक बैठक में क्यों बैठे थे? वे वहां इसलिए बैठे थे क्योंकि उन्हें धारावी चाहिए थी। फिर इस सरकार ने धारावी को अडानी के हवाले कर दिया।”

#WATCH नांदेड़, महाराष्ट्र: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "देश में बेरोजगारी है, महंगाई बढ़ती जा रही है लेकिन अडानी और अंबानी को कोई नुकसान नहीं हो रहा है उनका धन बढ़ता जा रहा है। उन्हें एयरपोर्ट, सड़के, पोर्ट मिल गई और अब धारावी दी जा रही है इससे… pic.twitter.com/iCUI1miaGf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2024

उन्होंने कहा, “राज्य में बेरोजगारी है, कीमतें बढ़ रही हैं, अडानी, अंबानी को इससे कोई नुकसान नहीं हो रहा है, उनकी संपत्ति बढ़ रही है। उन्हें एयरपोर्ट, बंदरगाह, सड़कें मिल गईं और अब उन्हें धारावी मिल रही है। नुकसान आपका (स्थानीय लोगों का) है, नुकसान सोयाबीन किसानों का है, मजदूरों का है, बेरोजगार युवाओं का है।”

मणिपुर नहीं जा पा रहे मोदी

गांधी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तक मणिपुर नहीं जा पाए हैं। वे सबको लड़ाते रहते हैं और सबको बांटते रहते हैं।”

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

उन्होंने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से तुलना करते हुए कहा, “हमने 4000 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। हमें इसकी क्या जरूरत थी? इस यात्रा में नारा दिया गया था: हमें नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलनी है। लेकिन वे (भाजपा) जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाते हैं। वे एक राज्य को दूसरे से लड़ाते हैं। मणिपुर को देखिए – आज वहां क्या स्थिति है?”

पीएम मोदी ने लगाया आरोप

इससे पहले, मुंबई के शिवाजी पार्क में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) राज्य में लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आजादी के बाद, कांग्रेस की सरकार दशकों तक केंद्र में और यहां भी दशकों तक सत्ता में रही। लेकिन उन्होंने मुंबई के लिए कोई भविष्य की योजना बनाने की जहमत नहीं उठाई।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “इसका नतीजा यह हुआ कि मुंबई लगातार पिछड़ती चली गई। कांग्रेस का चरित्र मुंबई के चरित्र के बिल्कुल विपरीत है। मुंबई का चरित्र ईमानदारी और कड़ी मेहनत है। मुंबई का चरित्र आगे बढ़ने की ललक है। लेकिन कांग्रेस का चरित्र भ्रष्टाचार है। कांग्रेस का चरित्र देश को पीछे धकेलना है। कांग्रेस का चरित्र विकास में बाधा उत्पन्न करना है।” 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी।”

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Rahul gandhi addressed rally in nanded said adani was a part in bringing down the government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2024 | 07:48 AM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

पीएम मोदी वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप का करेंगे उदघाटन, PCI संरक्षक ने किया आमंत्रित

2

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

3

विवादित पोस्ट पर बवाल, महाराष्ट्र में CSDS विश्लेषक संजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज

4

‘बिहार में तो जननायक ही बने हैं…’, राहुल गांधी पर नीतीश कुमार के मंत्री ने ये क्या बोल दिया-Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.