-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Pune Voters Raise Local Issues Through Citizen Manifesto For Maharashtra Assembly Elections
महाराष्ट्र चुनाव: पुणेकरों ने मिलकर जारी किया ‘नागरिक घोषणापत्र’, चुनावी गारंटी में इन मुद्दों को शामिल करने की उठायी मांग
- Written By: प्रिया जैस
पुणे में जनता काफी समय से परेशान है। पुणेकरों ने अपनी ‘सोसायटी' के बाहर “पानी नहीं तो वोट नहीं” के बोर्ड लगाए और इसका प्रचार भी किया। जब इसका असर नहीं हुआ तो लोगों ने मिलकर नागरिक घोषणापत्र जारी किया है और इसे महाराष्ट्र चुनाव में शामिल करने की मांग की है।

नागरिक घोषणापत्र (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही पुणे के लोगों ने बुनियादी मुद्दे उठाने के लिए ‘‘नागरिक घोषणापत्र” के रूप में अपनी मांगों का मसौदा तैयार कर उम्मीदवारों से अपने चुनावी घोषणापत्रों में इन मांगों को शामिल करने का आग्रह किया है।
बुनियादी मुद्दों के आधार पर नागरिकों ने नियमित जलापूर्ति का अभाव, खस्ताहाल सड़क अवसंरचना, अतिक्रमण, यातायात व्यवधान, अव्यवस्थित जल निकासी प्रणाली, ध्वनि प्रदूषण, अक्सर होती बिजली की कटौती और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की आवश्यकता जैसी मांगों को उठाया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
समस्याओं के समाधान के लिए घोषणापत्र
दक्षिण पुणे के मोहम्मदवाड़ी और उंद्री के लोगों ने एक स्थानीय कल्याण मंच के तत्वावधान में अपर्याप्त जलापूर्ति, अक्सर होती बिजली कटौती, यातायात की समस्या, अपशिष्ट निस्तारण और प्रबंधन, अतिक्रमण तथा रात में पुलिस गश्त की कमी आदि की लंबे समय से चली आ रही नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अपना स्वयं का घोषणापत्र तैयार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
पिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
आंबेगांव के 1,578 किसानों को 9.85 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर, महाआईटी पोर्टल पर 3,389 प्रविष्टियां
जेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस
उनका दावा है कि क्षेत्र की 60 से अधिक आवासीय ‘सोसायटी’ में 18 वर्ष से अधिक समय से विशेषकर जलापूर्ति समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। पुणे नगर निगम की ओर से पाइप लाइन से पानी की सुविधा न होने के कारण इन ‘सोसायटी’ को पानी के लिए निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है और इससे सामूहिक रूप से प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए खर्च होते हैं।
यह भी पढ़ें- खतरनाक अभियान चला रही महायुति, महाराष्ट्र चुनाव से पहले लोगों के बीच जानबूझकर घोल रही जहर
उंद्री में सोसायटी ‘न्याति चेस्टरफील्ड’ के निवासी सुनील अय्यर ने दावा किया कि वे 20 वर्षों से अधिक समय से इस क्षेत्र में रह रहे हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं में कोई उल्लेखनीय सुधार उन्होंने नहीं देखा है। अय्यर ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और हमने नगर निकाय, विधायकों तथा सांसदों सहित सभी अधिकारियों से संपर्क किया है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
पानी नहीं तो वोट नहीं
निराश होकर स्थानीय लोगों ने चुनाव का बहिष्कार करने पर भी विचार किया, यहां तक कि उन्होंने अपनी ‘सोसायटी’ के बाहर “पानी नहीं तो वोट नहीं” के बोर्ड भी लगा दिए, लेकिन अब आखिरी में उन्होंने घोषणापत्र का रास्ता अपनाया। ‘मोहम्मदवाड़ी-उंद्री रेजिडेंट्स वेलफेयर डेवलपमेंट फाउंडेशन’ के प्रमुख सदस्य एवं एक अन्य स्थानीय निवासी सुनील कोलोती ने कहा कि वे 18 वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रहते हुए नगर निगम को कर का भुगतान कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में किया रोड शो, असदुद्दीन ओवैसी के बयान का दिया मुंह तोड़ जवाब
अन्य निवासी वैदेही सूर्यवंशी ने कहा कि उन्होंने पुरंदर सीट के दो स्थानीय उम्मीदवारों – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के संभाजी जेंडे और शिवसेना (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट) के विजय शिवतारे को अपना घोषणापत्र सौंप कर उनसे इन मुद्दों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है। इन लोगों ने पुरन्दर सीट से विधायक संजय जगताप (कांग्रेस) को विचार-विमर्श के लिए भी आमंत्रित किया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pune voters raise local issues through citizen manifesto for maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














